लाइव न्यूज़ :

हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे कैप्टन विक्रम बत्रा : सिद्धार्थ मल्होत्रा

By भाषा | Updated: September 9, 2021 14:30 IST

Open in App

मुंबई, नौ सितंबर बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बृहस्पतिवार को, शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की 47वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कारगिल युद्ध के नायक बत्रा हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगे।

परमवीर चक्र विजेता कैप्टन बत्रा के जीवन पर बनी फिल्म ‘शेरशाह’ में उनका किरदार निभाने वाले सिद्धार्थ ने उनकी जयंती पर टि्वटर पर एक भावुक पोस्ट लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सिद्धार्थ ने टि्वटर पर लिखा, ‘‘ प्रिय शेरशाह, वे कहते हैं कि जो लोग हमारे जीवन को छू जाते हैं, वे हमेशा हमारे दिलों में रहते हैं। कैप्टन विक्रम बत्रा, आपने अपने पराक्रम, बुद्धिमता, व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति प्रेम से हमारे जीवन को बेहद प्रभावित किया है। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। आपकी प्यार भरी याद में जय हिंद।”

अभिनेता ने कैप्टन विक्रम बत्रा का एक कोलाज फोटो भी साझा किया।

अपनी बहादुरी के लिए जाने जाने वाले कैप्टन विक्रम बत्रा 24 साल की उम्र में 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना से लड़ते हुए शहीद हो गए थे।

उन्हें मरणोपरांत सर्वोच्च युद्धकालीन वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह