लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में गुरुद्वारे में फंसे भारतीयों को निकालने के लिये कैप्टन ने विदेश मंत्री से आग्रह किया

By भाषा | Updated: August 16, 2021 13:50 IST

Open in App

चंडीगढ़, 16 पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को केंद्र सरकार से अफगानिस्तान के एक गुरुद्वारे में फंसे 200 सिखों समेत सभी भारतीयों को निकालने का आग्रह किया है और कहा है कि इसमें उनकी सरकार हर प्रकार की मदद देने के लिये इच्छुक है ।

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर रविवार को तालिबान का कब्जा होने से कुछ ही पहले राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़ कर चले गये और इसके बाद इस मुल्क का भविष्य अनिश्चित हो गया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘विदेश मंत्री एस जयशंकर से अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हो जाने के बाद एक गुरुद्वारे में फंसे 200 सिखों समेत सभी भारतीयों को वहां से निकालने के लिये तत्काल प्रबंध करने का आग्रह करता हूं । मेरी सरकार भारतीयों के सुरक्षित निकास के लिये कोई भी मदद देने की इच्छुक है ।’’

मुख्यमंत्री ने रविवार को कहा था कि देश की सभी सीमाओं पर और अधिक निगरानी की आवश्यकता है। उन्होंने कहा था कि अफगानिस्तान का तालिबान के हाथ में पड़ जाना भारत के लिये ठीक नहीं है ।

सिंह ने रविवार को ट्वीट किया था, ‘‘अफगानिस्तान का तलिबान के हाथों में पड़ जाना हमारे देश के लिये अच्छा नहीं है । भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान गठजोड़ को और मजबूती प्रदान करेगा। (उइगुर मामले में चीन पहले ही मिलिशया की मदद मांग चुका है ।) ये संकेत अच्छे नहीं हैं । हमें अब अपनी सीमाओं पर और अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।’’

इससे पहले शनिवार को शिरोमणि गुरुद्वारा पबंधक कमेटी ने केंद्र सरकार से अफगानिस्तान में रह रहे उन सिखों को वापस लाने के लिये प्रबंध करने का आग्रह किया था, जो भारत वापस आना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?