लाइव न्यूज़ :

कप्तान ने चक्रवात की चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया: पी-305 के मुख्य इंजीनियर

By भाषा | Updated: May 20, 2021 23:35 IST

Open in App

मुंबई, 20 मई मुंबई के अपतटीय क्षेत्र में चक्रवात ताउते के दौरान डूबे बजरा पी-305 के मुख्य इंजीनियर रहमान शेख ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि बजरा के कप्तान ने चक्रवात की चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया, जिस वजह से चालक दल के कम से कम 49 सदस्यों की मौत हो गई।

रहमान ने बजरा की समुद्री यात्रा के योग्य होने पर भी सवाल किया है।

‘पी-305’ बजरा सोमवार शाम को अरब सागर में डूब गया था। इस पर सरकारी कंपनी ओएनजीसी के अपटतीय तेल खनन प्लेटफॉर्म के रखरखाव के काम में लगे कर्मी मौजूद थे।

शेख इस दुर्घटना में घायल हो गए थे। उन्होंने स्वस्थ होने के बाद एक वीडियो में कहा कि कप्तान बलविंदर सिंह ने जोर दिया कि हवा की रफ्तार बहुत तेज नहीं होगी और चक्रवात सिर्फ एक घंटे रुकेगा।

यह वीडियो शेख के भाई आलम ने शूट किया है।

आलम ने यह वीडियो साझा किया है जिसमें शेख ने कहा है, “ कप्तान ने कहा कि हवा की गति 75 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक नहीं होगी। यह 11 बजे शुरू होगा और 12 बजे खत्म हो जाएगा। यह पूरी घटना कप्तान और ग्राहक (क्लाइंट) की वजह से हुई है।”

बलविंदर सिंह उन 26 लोगों में शामिल हैं जो अब भी लापता हैं। बताया जाता है कि वह जीवन रक्षक जैकेट के बिना ही समंदर में कूद गए थे।

रहमान को भी 24 घंटे में पानी में रहना पड़ा और फिर नौसेना ने उन्हें बचाया। बजरा पर 261 लोग मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!