लाइव न्यूज़ :

अमेरिका-लंदन से लौटे मर्चेंट नेवी के कैप्टन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

By भाषा | Updated: December 27, 2020 13:26 IST

Open in App

बरेली (उप्र) 27 दिसंबर अमेरिका-लंदन की यात्रा से लौटे मर्चेंट नेवी के एक कैप्टन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें अंतरराष्ट्रीय यात्री वार्ड में पृथक कर दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कोविड-19 के नए प्रकार (स्ट्रेन) का पता लगाने के लिए उनका नमूना दिल्ली की सीएसआईआर लैब भेजा गया है।

बरेली में विदेश से लौटे जिन 18 लोगों के नमूनों की जांच की गई थी, उनमें से सिर्फ मर्चेंट नेवी के कैप्टन संक्रमित पाये गये हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बरेली के सिविल लाइंस निवासी 23 वर्षीय नेवी कैप्टन का जहाज नवंबर में अमेरिका से लौटते हुए करीब तीन घंटे तक लंदन में रुका था। भारत में लौटने के बाद एंटीजन जांच में कैप्टन निगेटिव पाये गये थे और दिशा-निर्देशों के मुताबिक उन्हें सात दिन तक दिल्ली में पृथक-वास में रखा गया।

उसके बाद 29 नवंबर को वह बरेली आ गए और यहां कुछ दिन परिवार के साथ रहने के बाद वह एक शादी समारोह में शामिल होने लखनऊ गए थे। पिछले 10 दिन से वह फिर बरेली में अपने परिवार के साथ रह रहे थे । शासन के विदेश से लौटने वालों की जांच के निर्देश के बाद उनके नमूने की जांच की गई। शनिवार देर रात आई रिपोर्ट में वह संक्रमित पाए गए। उन्हें कोविड-19 के अंतरराष्ट्रीय यात्री वार्ड में पृथक-वास में रखा गया है।

बरेली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया, ''मर्चेंट नेवी के कैप्टन का नमूना ब्रिटेन समेत कई पश्चिमी देशों में मिले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन बी -117 की जांच के लिए दिल्ली की सीएसआईआर लैब में भेजा गया है।''

उन्होंने बताया, ''उनकी पत्नी की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है।'

जिला निगरानी प्रभारी डॉ रंजन गौतम ने बताया, ''विदेश से वापस आने वालों का पता लगाकर बरेली में मौजूद जिन 18 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे, उनमें मर्चेंट नेवी के कैप्टन के अलावा बाकी 17 लोग निगेटिव मिले। हालांकि शासन की ओर से जारी आदेश के तहत जो लोग नेगेटिव मिले हैं उनकी भी निगरानी की जाएगी ताकि उनकी तबीयत बिगड़ने पर दोबारा नमूने लिए जा सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित