लाइव न्यूज़ :

बाल मजदूरी करने वाले वंश की मदद के लिए आगे आए कैप्टन

By भाषा | Updated: May 7, 2021 22:46 IST

Open in App

लुधियाना, सात मई अपने सात सदस्यों वाले परिवार का खर्चा चलाने के लिए 10 साल का वंश सिंह लुधियाना की सड़कों पर जुराबें बेचता है। सोशल मीडिया पर वंश का वीडियो सामने आने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह उसकी मदद के लिए आगे आए हैं और घोषणा की है कि वंश की पढ़ाई का खर्च अब राज्य सरकार उठाएगी।

मुख्यमंत्री ने वंश के परिवार के लिए दो लाख रुपये की तत्काल मदद की घोषणा की है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वंश के वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और बड़ी संख्या में इसे साझा भी कर रहे हैं। वीडियो में वंश जुराबों की कीमत से अधिक दिए गए 50 रुपये लेने से मना कर रहा है।

वीडियो से प्रभावित होकर सिंह ने शुक्रवार को वीडियो कॉल के जरिए वंश और उसके परिवार के सदस्यों से बात की और कहा कि वह वंश के आत्मसम्मान से प्रभावित हुए हैं।

कैप्टन ने लुधियाना के उपायुक्त को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि वंश दोबारा से स्कूल जाए जिसका सारा खर्च राज्य सरकार उठाएगी।

वंश के पिता परमजीत भी जुराबें बेचते हैं और उसकी मां रानी एक गृहिणी है।

वंश की तीन बहनें हैं और एक बड़ा भाई भी है। वंश का परिवार लुधियाना के हाइबोवल इलाके में किराए के घर में रहता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर