कैप्‍टन बंशीधर मिश्र उत्तर प्रदेश ओवरसीज कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन और तौकीर आजमी संयोजक नियुक्त

By भाषा | Updated: June 19, 2021 21:11 IST2021-06-19T21:11:11+5:302021-06-19T21:11:11+5:30

Captain Banshidhar Mishra appointed as state chairman of Uttar Pradesh Overseas Congress and Tauqir Azmi as convener | कैप्‍टन बंशीधर मिश्र उत्तर प्रदेश ओवरसीज कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन और तौकीर आजमी संयोजक नियुक्त

कैप्‍टन बंशीधर मिश्र उत्तर प्रदेश ओवरसीज कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन और तौकीर आजमी संयोजक नियुक्त

लखनऊ, 19 जून अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के अनुमोदन से कैप्‍टन बंशीधर मिश्र को उत्तर प्रदेश ओवरसीज कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष तथा तौकीर आजमी को संयोजक बनाया गया है।

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से कैप्‍टन बंशीधर मिश्र और तौकीर आजमी की नियुक्ति का पत्र जारी किया गया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने शनिवार को एक बयान में कैप्टन बंशीधर मिश्र को उत्तर प्रदेश ओवरसीज कांग्रेस का चेयरमैन तथा तौकीर आजमी को संयोजक बनाये जाने की जानकारी दी। लखनऊ राजधानी के माल एवेन्यू में रहने वाले कैप्‍टन बंशीधर मिश्र गोरखपुर जिले के मूल निवासी हैं और कोरोना काल में वह आमजन की सहायता के लिए विशेष अभियान चला रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Captain Banshidhar Mishra appointed as state chairman of Uttar Pradesh Overseas Congress and Tauqir Azmi as convener

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे