लाइव न्यूज़ :

सीएपीएफ कोविड-19 के टीकारकण अभियान में अहम भूमिका निभाएंगे: आईटीबीपी प्रमुख

By भाषा | Updated: November 16, 2020 16:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक एस एस देसवाल ने कहा है कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) देश में कोविड-19 टीकाकरण में अहम भूमिका निभायेंगे और उनकी स्वास्थ्य सुविधाएं लगातार इस वायरस से संक्रमित लेागों के उपचार में जुटी हैं।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ इस टीके के वितरण एवं इस्तेमाल की सरकार की योजना तैयार है।

कोरोना वायरस के खिलाफ प्रभावी टीके की पूरी दुनिया बाट जोह रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन ने कहा है कि भारत सभी बड़े टीकों के क्लीनिकल परीक्षणों की मेजबानी कर रहा है और उनमें से करीब 20 विकास के विभिन्न चरणों में हैं।

देसवाल ने पीटीआई-भाषा से कहा कि आईटीबीपी समेत केंद्रीय सुरक्षाबल इस महाभियान में सरकार की सहायता करने के लिए तैयार है जैसा कि उसने मरीजों के उपचार के संदर्भ में पिछले कुछ महीनों में किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ सरकार पहले ही देशभर में टीके के वितरण एवं उपयोग की योजना बना चुकी है और सीएपीएफ की अपने कर्मियों, उनके परिवारों के टीकाकरण एवं लोगों की मदद करने में भूमिका है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ योजना पहले से तैयार है । सरकार बस टीके का इंतजार कर रही है तथा उसका वितरण एवं इस्तेमाल कोई मुश्किल नहीं होगा क्योंकि योजना पहले ही तैयार कर ली गयी है। ’’

आईटीबीपी प्रमुख ने कहा कि बल इस टीकाकरण अभियान में सरकार की सहायता के लिए सभी उपाय करेंगे और उसे जो भी काम सौंपा जाएगा, वह उसे पूरा करेगा।

सीएपीएफ में एनडीआरएफ और एनएसजी के अलावा बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी शामिल हैं।

टीका योजना से जुड़े एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि सीएपीएफ को शिविर लगाने और स्थानीय प्रशासन की लाभार्थियों की पहचान में मदद करने का निर्देश दिया जाएगा।

आईटीबीपी को जनवरी में दक्षिण पश्चिम दिल्ली के छावला इलाके में कोविड-19 के लिए पहला पृथकवास केंद्र बनाने का श्रेय जाता है। चीन के वुहान से निकाले गये भारतीय नागरिक एवं अन्य देशों के नागरिकों को इस केंद्र में ठहराया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों