लाइव न्यूज़ :

सीएपीएफ को कोई चिंता के बगैर देश की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए: शाह

By भाषा | Updated: November 2, 2021 23:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) को बिना किसी चिंता के देश की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए और (नरेंद्र) मोदी सरकार उनके परिवार की देखभाल करेगी।

शाह ने यहां एक कार्यक्रम में ‘आयुष्मान सीएपीएफ’ स्वास्थ्य कार्ड जारी किया और पहला कार्ड राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) कमांडो को सौंपा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा ही सुरक्षा बलों के हितों को सर्वोच्च महत्व दिया है और उनके कल्याण के लिए कई कदम उठाए हैं।

शाह ने कहा, ‘‘सीएपीएफ को कोई चिंता के बगैर देश की सुरक्षा करनी चाहिए और मोदी सरकार उनके परिवार का ध्यान रखेगी।’’

गृह मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि धनवंतरी पूजा के पावन अवसर पर सीएपीएफ को स्वास्थ्य कार्ड का वितरण शुरू किया गया है। करीब 35 लाख कार्ड का वितरण दिसंबर 2021 तक पूरा किया जाएगा।

शाह ने आयुष्मान सीएपीएफ स्वास्थ्य कार्ड एनएसजी कर्मियों को वितरित करने के लिए एनएसजी महानिदेशक एम ए गणपति को भी सौंपा।

यह योजना गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की संयुक्त पहल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल