लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में एक महीने में पूरी जरूरतमंद आबादी को कोविड-19 टीका लगाने की क्षमता: अधिकारी

By भाषा | Updated: January 5, 2021 19:43 IST

Open in App

हैदराबाद, चार जनवरी तेलंगाना सरकार ने कोविड-19 टीकों के रखरखाव समेत सभी जरूरी प्रबंध कर लिये हैं और एक महीने में राज्य की लगभग तीन करोड़ की जरूरतमंद आबादी को टीका लगाया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह बात कही।

उन्होंने कहा कि राज्य में प्रतिदिन 10 लाख लोगों को टीका लगाया जा सकता है।

गौरतलब है कि देश के औषधि नियामक ने दो दिन पहले, सीरम संस्थान द्वारा तैयार किये गए ऑक्सफोर्ड के 'कोविशील्ड' तथा भारत बायोटेक के 'कोवैक्सीन' टीकों के आपात स्थित में सीमित इस्तेमाल को मंजूरी दी है।

अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि राज्य सरकार ने टीकों की कम से कम तीन करोड़ खुराकों के रखरखाव की व्यवस्था की है। इनमें से 1.5 करोड़ टीकों को राज्य के टीकाकरण केन्द्र में जबकि 1.5 करोड़ टीकों को दस दूसरे स्थानों पर रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा एक करोड़ टीकों को राज्य के लगभग 1,000 अस्पतालों के फ्रीजरों में रखा जा सकता है।

अधिकारी ने कहा, ''इसका मतलब यह हुआ कि अगर हमारे राज्य में हमारी 3.5 या चार करोड़ की आबादी को एक साथ टीका लगाया जाता है तो उन टीकों के रखरखाव का प्रबंध कर लिया गया है।''

उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 10 लाख लोगों को टीका लगाकर एक महीने में टीकाकरण का एक दौर पूरा किया जा सकता है। बच्चों और अन्य को छोड़कर टीके के जरूरतमंद लोगों की कुल संख्या तीन करोड़ से कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह