लाइव न्यूज़ :

भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए क्षमताओं को मजबूत करने की जरूरत: वायुसेना प्रमुख

By भाषा | Updated: August 11, 2021 00:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त वायुसेना प्रमुख आर के एस भदौरिया ने मंगलवार को कहा कि चीन के साथ युद्ध की संभावना नहीं है, लेकिन फिर भी भारत को अपनी क्षमताएं और समूची शक्ति को मजबूत करने की आवश्यकता है।

एअर चीफ मार्शल ने यहां एक अग्रणी थिंक टैंक में यह भी कहा कि चीन ने तिब्बत क्षेत्र में अपनी अवसंरचना को महत्वपूर्ण रूप से मजबूत किया है, लेकिन हवाईक्षेत्र में प्रभुत्व इस तरह के कदमों से अलग है।

पूर्वी लद्दाख में गतिरोध वाली जगहों से सैनिकों की वापसी के बाद जमीनी स्थिति के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में वायुसेना प्रमुख ने कहा कि चीन ने क्षेत्र से सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों और रडार जैसी चीजों को नहीं हटाया है, हालांकि हो सकता है कि अग्रिम पंक्ति के कुछ विमानों को हटाया गया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना चीनी पक्ष के घटनाक्रमों पर नजर रखे हुए है और अब किसी भी सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए बेहतर स्थिति में है। भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों का जिक्र करते हुए भदौरिया ने कहा कि भारत को अपनी क्षमताओं को मजबूत करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे हिसाब से, उत्तरी प्रतिद्वंद्वी (चीन) के साथ पूर्ण स्तर के पारंपरिक युद्ध की संभावना नहीं है। यह आज संभव नहीं है... लेकिन हमें अपनी क्षमताएं और समूची शक्ति को मजबूत करने की आवश्यकता है।’’

एअर चीफ मार्शल ने कहा कि भारत को पाकिस्तान से उत्पन्न संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए भी मजबूत क्षमताएं रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि साइबर स्पेस संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए भी मजबूत क्षमताओं की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर