लाइव न्यूज़ :

यमुना एक्सप्रेस वे पर कैंटर ने बस को मारी टक्कर, तीन की मौत

By भाषा | Updated: November 14, 2020 01:01 IST

Open in App

मथुरा, 13 नवम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर पशुओं से लदे कैंटर ने मजदूरों को लेकर जा रही बस को शुक्रवार को टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई व एक दर्जन मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब पौने आठ बजे किमी-96 टोल प्लाजा के पास एआरटीओ द्वारा जांच की जा रही थी। इस दौरान आगरा से नोएडा जा रही निजी बस को रोका गया था।

इसी दौरान पीछे से आ रही मजदूरों से भरी बस भी रुक गई।

पुलिस ने बताया कि इतने में पीछे से तेजगति में आ रहे पशुओं भरे कैंटर ने मजदूरों से भरी बस को टक्कर मार दी। इससे बस डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कैंटर में सवार जिरौली बागपत निवासी सद्दाम (29), मिलाना, बागपत निवासी और चालक हनीफ (45) तथा बरनावा, बागपत निवासी रविश (22) की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद्र ने बताया कि मृतकों व घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है तथा सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि घायलों में कंचन दास सुकुमार, मुनसुर, समर मंडल, प्यादुलो, सूरज, सावित्री दास, अशोक दास, कानचौन बैराग्य, लालटू, सौम्या पाइन, संतू पाई आदि शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित