लाइव न्यूज़ :

आर्यन वसूली मामले में सैल का बयान दर्ज किए बिना नतीजे पर नहीं पहुंच सकते : एनसीबी

By भाषा | Updated: October 29, 2021 21:58 IST

Open in App

मुंबई, 29 अक्टूबर क्रूज जहाज से मादक पदार्थ जब्ती मामले में गिरफ्तार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को छोड़ने के लिए कथित वसूली के आरोपों की जांच के लिए एनसीबी द्वारा गठित विशेष जांच टीम (एसईटी) ने कहा कि जब तक वह स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल से बात नहीं करती, वह किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकती। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां शुक्रवार को दी।

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह ने - जो पांच सदस्यी एसईटी का नेतृत्व कर रहे हैं- कहा कि उन्होंने अबतक एनसीबी के पांच अधिकारियों और तीन अन्य के बयान दर्ज किए हैं।

सैल उन लोगों में है जिन्होंने एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े और अन्य अधिकारियों पर मुंबई तट के नजदीक क्रूज जहाज से मादक पदार्थ मिलने के मामले में अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार आर्यन खान को छोड़ने के एवज में वसूली की कोशिश करने का आरोप लगाया है। हालांकि, वानखेड़े ने इन आरोपों का खंडन किया है।

मुंबई पुलिस भी इन आरोपों की अलग से जांच कर रही है और गत तीन दिनों से उसने सैल के बयान रिकॉर्ड किए हैं।

सिंह ने बताया कि उन्होंने सैल से संपर्क करने की कोशिश की और मुंबई पुलिस के आयुक्त से भी मदद का अनुरोध किया क्योंकि ‘ मीडिया में खबर है कि उसने पुलिस से संपर्क किया है और वे उसका बयान ले रहे हैं।’’

एनसीबी अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमने मीडिया के जरिए भी सैल से अपील की है कि वह बयान दर्ज कराने के लिए सामने आए और सबूत जमा करे क्योंकि हम उसे नोटिस नहीं दे पाए हैं।’’ उन्होंने कहा कि जांच टीम ने सैल के रिश्तेदारों से भी संपर्क किया है।

सिंह ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि वह जांच में शामिल होगा और अपना वैध बयान देगा क्योंकि वह हमारा अहम गवाह है और उसके बिना किसी नतीजे पर पहुंचना संभव नहीं है।’’

एनसीबी की टीम क्रूज जहाज मादक पदार्थ जब्ती मामले में एक और गवाह केपी गोसावी से पूछताछ की अनुमति लेने के लिए अदालत का भी रुख करेगी जो इस समय धोखाधड़ी के एक मामले में पुणे पुलिस की हिरासत में है।

सिंह से जब पूछा गया कि क्या पूछताछ के लिए आर्यन खान को भी बुलाया जा सकता है, तो उन्होंने कहा कि जिसकी भी जरूरत होगी उसे पूछताछ के लिए समन किया जाएगा लेकिन मैं किसी एक व्यक्ति के बारे में नहीं बोल सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया