लाइव न्यूज़ :

मेरे कार्यकाल में की गई एक भी नियुक्ति पर उंगली नहीं उठाई जा सकती : योगी

By भाषा | Updated: November 2, 2021 15:16 IST

Open in App

लखनऊ, दो नवंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को दावा किया कि उनके अब तक के कार्यकाल में साढ़े चार लाख से ज्यादा नौकरियां दी गई हैं और इनमें से किसी भी नियुक्ति पर कोई उंगली नहीं उठा सकता।

मुख्यमंत्री ने यहां आवास एवं शहरी नियोजन विभाग में नवनियुक्त 33 सहायक अभियंताओं को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद अपने संबोधन में कहा, ‘‘पिछले साढ़े चार साल में राज्य सरकार ने शासकीय नियुक्तियों को पारदर्शी तरीके से संपन्न किया है। लगभग साढ़े चार लाख नौजवान अब तक प्रदेश में अलग-अलग विभागों में सरकारी नौकरी प्राप्त कर चुके हैं और एक भी नियुक्ति पर कोई उंगली नहीं उठा सकता क्योंकि सभी पदों पर नियुक्ति पारदर्शी तरीके से की गई है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘वर्ष 2002 से लेकर 2017 के बीच जितनी नियुक्तियां शासकीय विभागों या निजी क्षेत्र में नहीं हुई होंगी, उससे कई गुना अधिक नियुक्तियां सिर्फ इन साढ़े चार वर्षों में हुई है। इसके लिए किसी भी अभ्यर्थी को कहीं सिफारिश कराने की जरूरत नहीं पड़ी और जहां कहीं भी हमें थोड़ी भी भनक लगी, उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की गई। अगर यह पूरी श्रम शक्ति ईमानदारी से काम करने में लग जाए तो कोई कारण नहीं है कि हम दूसरी पायदान पर खड़े उत्तर प्रदेश को देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनाने में कहीं पीछे रह जाएंगे।’’

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अभियंताओं से कहा कि उनकी भूमिका अपने विभाग की छवि को बेहतर बनाने की होनी चाहिए। योगी ने कहा कि राज्य के विकास प्राधिकरणों ने बहुत अच्छा काम करके दिखाया है। यह काम आज से पांच-10 साल पहले भी हो सकता था लेकिन कार्य करने की या तो इच्छाशक्ति नहीं थी या तकनीक जानकारी नहीं थी या फिर लोगों के दिलों दिमाग में भ्रष्टाचार इस कदर हावी हो चुका था कि वह आमजन को तबाह करके अपने घर को भरने में ज्यादा रुचि रुचि ले रहे थे।

मुख्यमंत्री ने वर्षा जल पुनरसंचयन की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि आवास विकास विभाग इसे मिशन मोड पर आगे बढ़ा सकता है। योगी ने यह भी बताया कि कानपुर मेट्रो इस महीने के अंत तक तैयार हो जाएगी और अगले महीने इसके लोकार्पण की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे