लाइव न्यूज़ :

हर जगह कोविड संबंधी पाबंदी नहीं लगा सकते हैं, इससे अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है: ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: December 30, 2021 14:40 IST

Open in App

सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल), 30 दिसंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस से संबंधित प्रतिबंध हर जगह नहीं लगाए जा सकते हैं क्योंकि ये अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकते हैं और महामारी शुरू होने के बाद से ऐसा देखा भी गया है।

दक्षिण 24 परगना जिले में सागर द्वीप के भ्रमण के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए बनर्जी ने कहा कि कोलकाता में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं, क्योंकि यह ट्रेनों व विमानों से यात्रा करने वाले लोगों के लिए पारगमन स्थल है। सागर द्वीप में अगले महीने सालाना गंगा सागर मेला शुरू होना है।

उन्होंने कहा, “ओमीक्रोन के ज्यादातर मामले उन लोगों में सामने आ रहे हैं जो ब्रिटेन की उड़ानों से आए हैं। यह तथ्य है कि ओमीक्रोन से संक्रमित लोग अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आ रहे हैं। केंद्र को उन देशों से उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने के बारे में फैसला करना चाहिए जहां ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के मामले अधिक हैं।”

बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार महामारी की उभरती स्थिति की "गंभीरता" से समीक्षा कर रही है और उन्होंने संकेत दिया कि अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंध के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने कहा, “हमें लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखना है। हम जल्द ही फैसला लेंगे। हम उन जगहों को लक्षित करेंगे जहां मामले बढ़ रहे हैं। हम हर जगह प्रतिबंध नहीं लगा सकते हैं, क्योंकि इससे अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है जैसा पिछले दो वर्षों में हुआ है।”

पश्चिम बंगाल में बुधवार को कोविड-19 के मामलों में काफी बढ़ोतरी देखी गई। संक्रमण के 1,089 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से कोलकाता में ही 540 नए मामले सामने आए।

बनर्जी ने कोलकाता के लिए हेलीकॉप्टर में सवार होने से पहले कहा, “कोलकाता में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं, क्योंकि यह ट्रेनों व विमानों से यात्रा करने वाले लोगों के लिए पारगमन स्थल है। मैं सभी से अनुरोध करूंगी कि वे कोविड दिशानिर्देशों का पालन करें और मास्क लगाएं।”

वह धार्मिक समागम की तैयारियों की समीक्षा के लिए तीन दिवसीय यात्रा पर सागर द्वीप आई थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह