लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के बगैर भारत की कल्पना नहीं की जा सकती: प्रदीप भट्टाचार्य

By भाषा | Updated: December 28, 2021 18:37 IST

Open in App

कोलकाता, 28 दिसंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यससभा सदस्य प्रदीप भट्टाचार्य ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती और उन्होंने भाजपा और तृणमूल कांग्रेस से मुकाबला करने का आह्वान किया।

कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस पर यहां पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के मुख्यालय विधानभवन में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘यदि कोई सोचता है कि कांग्रेस का परित्याग कर भारत को प्रगति के मार्ग पर आगे ले जाया जा सकता है तो वह हवाई मंसूबे बांध रहा है। यह संभव नहीं है । कांग्रेस के बगैर भारत की कल्पना नहीं की जा सकती।’’

हाल के समय में तृणमूल कांग्रेस खुद के भाजपा विरोधी एकमात्र ताकत होने का दावा करने लगी है और कांग्रेस पर 'थकने' और भगवा दल का प्रभावी तौर पर मुकाबला करने में विफल होने का आरोप लगा रही है।

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भट्टाचार्य ने कहा कि कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तारीफ पाने के लिए इस सबसे पुरानी पार्टी पर हमला कर रहे हैं लेकिन 137 वर्षों तक राष्ट्रीय राजनीति में छायी रही इस पार्टी को मिटाया नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं आप सभी से भाजपा एवं तृणमूल कांग्रेस की अपवित्र ताकतों का मुकाबला करने की अपील करता हूं। हम एक दिन जरूर विजयी होकर उभरेंगे। कुछ लोग प्रधानंमत्री से तारीफ पाने के लिए कांग्रेस पर हमला कर रहे हैं। लेकिन किसी भी ताकत के लिए उस राष्ट्रीय दल का सफाया करना असंभव है जो 137 सालों से अस्तित्व में है।’’

कांग्रेस ने तृणमूल कांग्रेस पर गोवा, मेघालय एवं अन्य राज्यों में विस्तार अभियान के जरिए भाजपा की प्रभावी मदद करने का आरोप लगाया है।

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस मेघालय में 17 कांग्रेस विधायकों में 12 के पाला बदलकर उसके साथ आ जाने पर वहां मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे