लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र से तेल रिफाइनरी परियोजना नहीं जाने दे सकते: राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे से आग्रह किया

By भाषा | Updated: March 7, 2021 20:24 IST

Open in App

मुंबई, सात मार्च महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि तटीय रत्नागिरी जिले के नानार गाँव में प्रस्तावित तेल रिफाइनरी परियोजना को राज्य से बाहर नहीं जाने दिया जाए।

अतीत में, राज ठाकरे ने इस परियोजना का विरोध किया था और इसके खिलाफ खड़े स्थानीय ग्रामीणों का समर्थन किया था।

मनसे प्रमुख ने मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा," कुछ समय पहले, मैंने पढ़ा कि एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय परियोजना को बेंगलुरु में भेज दिया गया और महाराष्ट्र सरकार इसे वापस लाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। अन्य राज्य महाराष्ट्र से परियोजनाओं को छीनने में लगे हुए हैं। महाराष्ट्र को 'रत्नागिरि राजापुर रिफाइनरी' परियोजना को अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "यह लगभग तीन लाख करोड़ रुपये की एक विशाल परियोजना है। हम निश्चित रूप से इस परियोजना को किसी अन्य राज्य में जाने देने का जोखिम नहीं उठा सकते हैं।"

राज ठाकरे ने राकांपा सुप्रीमो शरद पवार और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को भी इसी तरह के पत्र भेजे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां