लाइव न्यूज़ :

नरभक्षी बाघ के पैरों के निशान नहीं मिले: वनकर्मी

By भाषा | Updated: October 8, 2021 17:14 IST

Open in App

उधगमंडलम (तमिलनाडु), आठ अक्टूबर नीलगिरि जिले के वनक्षेत्र में एक संदिग्ध नरभक्षी की तलाश के दौरान विभिन्न स्थानों पर बाघों के पदचिह्न मिले तो हैं लेकिन टी-23 नामक नरभक्षी का कुछ पता नहीं चल पाया । मुख्य वन्यजीव वार्डन डॉ. शेखर कुमार नीरज ने यह बात कही।

गुडालूर के जंगल में एक टीम की अगुवाई कर रहे नीरज ने कहा कि टी-23 कहीं दूर नहीं गया है और शायद आसपास ही कहीं घूम रहा है, इसलिए खोज जारी है।

टी-23 (नरभक्षी) बाघ ने हाल के दिनों में चार लोगों एवं 20 मवेशियों को मार डाला है। वनसीमा पर स्थित गांवों के लोग इस नरभक्षी से डरे हुए हैं जो घात लगाकर हमला करता है। उसका पता लगाने के लिए हाथियों एवं खोजी कुत्तों की मदद ली गयी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उसे पकड़ने के लिए कैमरे और जाल भी उपयोग किये गये।

यह मुद्दा सुर्खियों में आ गया और पशुप्रेमी कार्यकर्ताओं ने कहा कि उसे किसी भी कीमत पर मारा नहीं जाना चाहिए। वन अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वे उसे फंसाने का प्रयास कर रहे हैं और उनका उसे मार डालने का कोई इरादा नहीं है। मद्रास उच्च न्यायालय ने उसे मारने नहीं, बल्कि पकड़ने का आदेश दिया है जिसके बाद चार टीमें पशुचिकित्सकों एवं मेडिकल टीमों की मदद से उसे पकड़ने एवं बेहोश करने के काम में लगी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित