लाइव न्यूज़ :

‘कान डॉक्स 2021’ : दौड़ में शामिल सात दक्षिण एशियाई वृत्तचित्र

By भाषा | Updated: July 12, 2021 12:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई दक्षिण एशिया के छह निर्माणाधीन और एक पूरी तरह तैयार वृत्तचित्र 74वें कान फिल्म उत्सव के ‘पिचिंग’ और ‘मेंटरिंग’ सत्रों में निर्माण एवं वितरण कम्पनियों की तलाश में हैं।

कोलकाता में जन्मी एवं मुंबई की रहने वाली सुमन सेन की पहली फिल्म ‘एका’ युवा निदेशकों के लिए ‘इंस्तितुत फ़्रांसै’ द्वारा प्रायोजित परामर्श कार्यक्रम ‘ला फैब्रिक सिनेमा’ में शामिल है। इसमें अन्य 10 फिल्में भी पहुंची हैं। ‘ला फैब्रिक सिनेमा’, ‘गोपी बाघा प्रोडक्शंस’ के अरीफुर रहमान द्वारा समर्थित भारत-बांग्लादेशी-फ्रांसीसी उद्यम है। इसके लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित अफगानिस्तान की फिल्मकार सहारा मणि के ‘काबुल मेलोडी’ को भी चुना गया है।

इनके अलावा अफगानिस्तान, भारत, बांग्लादेश और नेपाल के एक-एक वृतचित्र हैं, जो ‘कान डॉक्स 2021’ के ‘डॉक्स-इन-प्रोग्रेस’ पुरस्कारों को हासिल करने की कोशिश कर रहे वृतचित्रों की सूची में शामिल हैं। ये चार वृत्तचित्र हैं कोलकाता के पार्थ दास की ‘थर्टीन डेस्टिनेशन ऑफ ए ट्रैवलर’, हिज़्बुल्ला सुल्ताना की ‘बर्ड स्ट्रीट’, तहरीम खान की ‘मुन्नी’ और सुबीना श्रेष्ठा की ‘देवी’। इनके अलावा, राजन कैथेट और सुनीर पांडे का नेपाली वृत्तचित्र ‘नो विंटर हॉलिडे’ भी इस सूची में शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां