लाइव न्यूज़ :

कान की उपलब्धि मेरे लिए और मेरे देश के लिए काफी मायने रखती है: अब्दुल्ला मोहम्मद साद

By भाषा | Updated: July 16, 2021 11:50 IST

Open in App

(शैबाल चटर्जी)

नयी दिल्ली, 16 जुलाई फ्रांस का प्रसिद्ध कान फिल्म महोत्सव अंतिम पड़ाव की तरफ आगे बढ़ रहा है और बहुप्रतिक्षित पुरस्कारों के लिए नामों की घोषणा होने में अब कुछ ही घंटे शेष बचे हैं। इन सबके बीच बांग्लादेश के एक फिल्म निर्माता को इस महोत्सव में विशेष उपलब्धि हासिल हुई है।

बांग्लादेश के अब्दुल्ला मोहम्मद साद 74वें कान फिल्म महोत्सव के अन सर्टेन रिगार्ड वर्ग में शामिल होने वाले दक्षिण एशिया के एक मात्र फिल्म निर्माता है।

साद की फिल्म ‘रेहाना मरियम नूर’ की स्क्रीनिंग इस फिल्म महोत्सव के शुरुआती चरण में हुई थी और इसने अपनी एक मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। इस वर्ग में कुल 20 फिल्में शामिल हैं और साद की फिल्म के भाग्य का फैसला ब्रितानी फिल्मनिर्माता एंड्रिया आर्नोल्ड की अध्यक्षता में पांच सदस्यों वाली जूरी द्वारा किया जाएगा।

बांग्लादेश से पहली बार कान फिल्म महोत्सव के आधिकारिक चयन वर्ग में शामिल होने वाले फिल्म निर्माता ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘’ यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान और बड़ी प्रेरणा है।’’

इससे पहले कान में स्क्रीनिंग तक जाने वाली बांग्लादेश की फिल्म ‘माटिर मैना’ थी लेकिन यह 2002 में 'डायरेक्टर फोर्टनाइट' वर्ग में थी।

उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि जितनी उनके लिए बड़ी है उतनी ही बांग्लादेश के सिनेमा के लिए भी है।

बहुचर्चित फिल्म ‘लाइव फ्रॉम ढाका’ से 2016 में करियर की शुरुआत करने वाले 36 वर्षीय निर्देशक ने कहा, ‘‘ एक फिल्म बनाने में काफी कुर्बानी देनी पड़ती है। इसलिए, जब ऐसा कुछ होता है तो आप और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं। मेरे देश के लिए यह बड़ी उपलब्धि है क्योंकि हमारी आजादी के 50 वर्ष भी हो रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?