लाइव न्यूज़ :

जुलाई में सीए परीक्षा में शामिल नहीं हुए उम्मीदवार कोई मौका नहीं गंवाएंगे : आईसीएआई

By भाषा | Updated: September 9, 2021 15:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ सितंबर इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि कोविड-19 से जुड़ी परेशानियों के चलते जुलाई में हुई सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) परीक्षा में शामिल नहीं हुए उम्मीदवार कोई मौका नहीं गंवाएंगे।

शीर्ष न्यायालय परीक्षा में शामिल नहीं होने का विकल्प चुनने वाले उम्मीदवारों के लिए नये सिरे से परीक्षा आयोजित करने के लिए निर्देश जारी करने का अनुरोध करने वाली एक अर्जी पर सुनवाई कर रहा है।

न्यायालय ने याचिकाकर्ताओं से इस पर संस्थान को एक प्रतिवेदन देने को कहा है।

आईसीएआई के वकील ने न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर की पीठ से कहा कि प्रतिवेदन पर दो सप्ताह के अंदर एक उपयुक्त फैसला लिया जाएगा।

संस्थान की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्त रामजी श्रीनिवास ने पीठ से कहा कि शीर्ष न्यायालय के आदेश के अनुरूप जुलाई में हुई परीक्षा में शामिल नहीं हुए उम्मीदवार मौका नहीं गंवाएंगे।

पीठ के सदस्यों में न्यायमूर्ति रिषीकेश रॉय और न्यायमूर्ति सी टी रविकुमार भी शामिल हैं।

याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने कहा कि जो लोग परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे वे एक मौका गंवा देंगे। इस पर श्रीनिवासन ने कहा, ‘‘परीक्षा में शामिल नहीं होने का विकल्प चुनने वाले कोई मौका नहीं गंवाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह