लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव की चार सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गये: पटोले

By भाषा | Updated: November 26, 2021 17:59 IST

Open in App

मुंबई, 26 नवंबर कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने शुक्रवार को कहा कि राज्य विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनावों में स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्रों से चार सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं।

उन्होंने कहा कि कोल्हापुर और धुले-नंदुरबार स्थानीय निकाय सीटों और मुंबई की दो सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

विधान परिषद के लिए दस दिसंबर को होने वाले चुनाव के सिलसिले में शुक्रवार को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था। मतों की गिनती 14 दिसंबर को होगी।

पटोले ने नागपुर में संवाददाताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कोल्हापुर से अपना उम्मीदवार वापस ले लिया था, जबकि कांग्रेस ने धुले-नंदूरबार निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के निर्विरोध निर्वाचन का मार्ग प्रशस्त किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा के कोल्हापुर से अपना उम्मीदवार वापस लेने के साथ, कांग्रेस के उम्मीदवार एवं महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री सतेज पाटिल निर्विरोध चुने जाएंगे, जबकि धुले-नंदुरबार निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के अमरीश पटेल निर्विरोध चुने जाएंगे।

पटोले ने कहा कि मुंबई की दो सीटों के लिए भाजपा और शिवसेना के एक-एक उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस उम्मीदवार रवींद्र भोयर नागपुर स्थानीय निकाय सीट जीतेंगे। उनका मुकाबला भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले से है।

पटोले ने कहा, ‘‘नागपुर सीट के लिए भाजपा की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं था। कांग्रेस निश्चित रूप से यह सीट जीतेगी।’’

इन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल एक दिसंबर को खत्म हो रहा है।

अकोला-वाशिम-बुलढाणा स्थानीय निकाय सीट पर भाजपा और शिवसेना के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां