लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में नागर्जुन सागर विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

By भाषा | Updated: March 30, 2021 22:50 IST

Open in App

हैदराबाद, 30 मार्च तेलंगाना की नागर्जुन सागर विधानसभा सीट पर 17 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव के लिए सत्तारूढ़ टीआरएस, विपक्षी कांग्रेस, भाजपा व तेदेपा के उम्मीदवारों ने मंगलवार को अपने-अपने नामांकन दाखिल किए।

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के जे रेड्डी, सत्तारूढ़ टीआरएस के एन भगत, भाजपा के पी रवि कुमार और तेदेपा के एम अरुण कुमार समेत अन्य ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए।

उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का मंगलवार अंतिम दिन था।

नागर्जुन सागर सीट से टीआरएस के विधायक एन नरसिम्हायाह का बीमारी के कारण पिछले साल दिसंबर में देहांत हो गया था जिस वजह से इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ रही है। टीआरएस ने उनके बेटे एन भगत को टिकट दिया है।

कांग्रेस उम्मीदवार रेड्डी पिछली तेलंगाना विधानसभा में विपक्ष के नेता थे लेकिन वह 2018 में इस सीट से नरसिम्हायाह से चुनाव हार गए थे।

इस बीच, नागर्जुन सागर से भाजपा नेता के ए यादव मंगलवार को सत्तारूढ़ टीआरएस में शामिल हो गए।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि टीआरएस के प्रमुख और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

नामांकनों की जांच बुधवार को होगी जबकि मतदान 17 अप्रैल को और दो मई को मतगणना होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह