लाइव न्यूज़ :

समस्तीपुर में सुबह की सैर के दौरान प्रत्याशी को गोली मारी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

By भाषा | Updated: November 4, 2020 18:44 IST

Open in App

समस्तीपुर, चार नवंबर बिहार के समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी संजय दास बुधवार को सुबह की सैर के दौरान हमलावरों द्वारा की गयी गोलीबारी में जख्मी हो गए।

पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन ने बताया कि घायल के फर्दबयान पर मुफस्सिल थाने में नामजद आरोपी गुड्डू दास तथा तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी गुड्डू दास उर्फ गुड्डू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के क्रम में ये बात सामने आयी है कि दोनों के बीच पूर्व से जमीन का विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि गुड्डू, संजय दास के ही गांव मुफस्सिल थाने के बिशनपुर का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि युवा क्रांतिकारी पार्टी के प्रत्याशी संजय दास के जांघ और घुटने के बीच गोली लगी है और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह