लाइव न्यूज़ :

तेज प्रताप यादव के द्वारा बनाये गये लालू-राबडी मोर्चा के बैनर तले हाजीपुर सीट से उम्मीदवार ने भरा अपना पर्चा, राजद उम्मीदवार मुश्किल में

By एस पी सिन्हा | Updated: April 16, 2019 02:18 IST

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बडे बेटे पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के द्वारा राजद से अलग बनाये गये लालू,राबडी मोर्चा के बैनर तले आज हाजीपुर संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार के तौर पर बालिन्दर दास ने अपना पर्चा भर दिया है

Open in App

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बडे बेटे पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के द्वारा राजद से अलग बनाये गये लालू,राबडी मोर्चा के बैनर तले आज हाजीपुर संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार के तौर पर बालिन्दर दास ने अपना पर्चा भर दिया है. बालिन्दर दास के नामांकन किए जाने से हाजीपुर लोकसभा का चुनाव दिलचस्प हो गया है.

नामांकन करने के बाद बालिन्दर दास ने कहा कि लालू-

राबडी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव के आदेश पर उन्होंने अपना पर्चा भरा है. उन्होंने यह भी कहा कि तेजप्रताप यादव उनके समर्थन में वोट मांगने हाजीपुर भी आएंगे और रोड शो भी करेंगे. इस अवसर पर बालिन्दर दास ने महागठबंधन के उम्मीदवार शिवचंद्र राम पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि राजद उम्मीदवार शिवचंद्र राम और लोजपा उम्मीदवार पशुपति पारस ही बाहरी उम्मीदवार हैं.

 वहीं, लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान के छोटे भाई व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने भी हाजीपुर लोकसभा सीट से आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस मौके पर रामविलास पासवान और उनके बेटे व पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान भी मौजूद थे. पशुपति कुमार पारस ने कहा है कि देश में मजबूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुन: सरकार बने. बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों को हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में जन-जन तक पहुंचाने का काम कार्यकर्ता करें.

यहां बता दें कि बिहार की इस सीट से एनडीए के उम्मदीवार के तौर पर लोजपा के पशुपति कुमार पारस हैं जबकि महागठबंधन ने इस सीट से बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम को उम्मीदवार बनाया है. लालू के बडे बेटे तेजप्रताप यादव ने इस सीट से उम्मीदवार उतार कर लड़ाई को फिलहाल त्रिकोणीय बना दिया 

टॅग्स :तेज प्रताप यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLand-for-jobs-scam case: अदालत ने ज़मीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में तेज प्रताप यादव के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए

भारतLand for Job Case: दिल्ली पहुंचे लालू-राबड़ी, लैंड फॉर जॉब केस में होगी पेशी

भारतआपको लड्डू-मिठाई ही खाना है तो तेज प्रताप यादव जी के घर जाकर खा सकते हैं?, मंत्री लखेंद्र पासवान ने लालू यादव के बड़े बेटे को दी बधाई

भारतBihar: अनुष्का यादव बनी मां, आकाश यादव ने बेटी का नाम किया रिवील

भारतबिहार: तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बोला तीखा हमला, पर भाई तेज प्रताप के सवाल पर जोड़ लिए हाथ

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया