लाइव न्यूज़ :

मप्र में लोकसभा के पहले चरण के निर्वाचन हेतु छह लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्धारित

By भाषा | Updated: April 16, 2019 06:24 IST

 मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के तहत प्रथम चरण के चुनाव के लिये उम्मीदवारों के नाम तय हो गये हैं।

Open in App

 मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के तहत प्रथम चरण के चुनाव के लिये उम्मीदवारों के नाम तय हो गये हैं। प्रदेश में पहले चरण में छह लोकसभा सीटों के आम चुनाव और छिंदवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिये 29 अप्रैल को मतदान होगा।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वी एल कांताराव ने संवाददाताओं को बताया कि प्रदेश में प्रथम चरण के तहत छह लोकसभा सीटों छिंदवाड़ा, सीधी, शहडोल, मंडला, जबलपुर और बालाघाट संसदीय सीट पर आमचुनाव और एक विधानसभा सीट छिंदवाड़ा पर उपचुनाव हेतु उम्मीदवार निर्धारित हो गये हैं। इनमें से तीन लोकसभा क्षेत्रों सीधी, जबलपुर और बालाघाट में प्रत्येक में 16 से अधिक और 31 से कम उम्मीदवारों की संख्या होने के चलते प्रत्येक बूथ पर दो-दो बैलेट यूनिट लगायी जायेगी।

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा निर्वाचन में ईवीएम तथा वी वी पेट मशीन का परिवहन करने वाले वाहनों पर जीपीएस सिस्टम लगाया जायेगा जिससे इन वाहनों की निगरानी की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस प्रकार के वाहनों की संख्या 20,000 से अधिक है। राव ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार लोकसभा, विधानसभा निर्वाचन में अब मतगणना के बाद प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रवार बिना किसी पूर्व निर्धारित क्रम के किन्हीं पांच मतदान केन्द्रों की वीवीपेट मशीन के पेपर स्लिप की गणना अनिवार्यत: की जायेगी।

उन्होंने बताया यह काम सभी ईवीएम की मतगणना के बाद अंत में किया जायेगा। इसके परिणामस्वरुप प्रत्येक सीट के निर्वाचन परिणाम की घोषणा में कम से कम चार घंटे 10 मिनट का विलम्ब होगा। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया