लाइव न्यूज़ :

चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा AAP से देंगी इस्तीफा, निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ सकती हैं चुनाव

By भाषा | Updated: August 4, 2019 17:31 IST

Open in App
ठळक मुद्दे। विधायक ने बताया कि उन्होंने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला जनसभा के जरिये क्षेत्र के लोगों की राय लेने के बाद लिया। लाम्बा ने बताया कि वह जल्द पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे देंगी, लेकिन विधायक के तौर पर कार्य करना जारी रखेंगी।

आम आदमी पार्टी (आप) की नाराज विधायक अलका लाम्बा ने रविवार को कहा कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है और आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ेंगी।

वहीं, आप ने कहा कि वह ट्विटर पर भी उनका इस्तीफा स्वीकार करने को तैयार है। चांदनी चौक से विधायक लाम्बा कुछ समय से पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रही हैं। विधायक ने बताया कि उन्होंने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला जनसभा के जरिये क्षेत्र के लोगों की राय लेने के बाद लिया।

लाम्बा ने बताया कि वह जल्द पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे देंगी, लेकिन विधायक के तौर पर कार्य करना जारी रखेंगी। लाम्बा की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट किया, ‘‘ वह पहले भी दर्जन बार ऐसी घोषणा कर चुकी हैं। पार्टी नेतृत्व को लिखित में इस्तीफा भेजने में एक मिनट का समय लगता है। हम इसे ट्विटर पर भी स्वीकार कर लेंगे।’’ 

टॅग्स :अलका लांबाआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया