नोएडा, 27 जून ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रविवार को कैंसर पीड़ित व्यक्ति ने एक सोसाइटी की 15वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस बारे में बताया।
थाना बिसरख की प्रभारी निरीक्षक अनिता चौहान ने बताया कि रविवार सुबह ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित एग्जॉटिका हाउसिंग सोसाइटी के टावर नंबर-14 की 15 वीं मंजिल पर रहने वाले एक व्यक्ति के 62 वर्षीय ससुर नरेश सैनी ने फ्लैट से कूदकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति के ससुर दिल्ली में रहते थे और शनिवार रात को वह दामाद से मिलने आए थे।
उन्होंने बताया कि व्यक्ति कैंसर पीड़ित थे, जिसकी वजह से वो परेशान चल रहे थे।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।