लाइव न्यूज़ :

बारहवीं की बोर्ड की परीक्षाएं रद्द होना बड़ी राहत की बात: केजरीवाल

By भाषा | Updated: June 1, 2021 21:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द होना बड़ी राहत की बात है।

देश में जारी कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बीच 12वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने के केन्द्र के निर्णय के बाद केजरीवाल ने यह बात कही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि छात्रों के हितों और छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों के बीच व्याप्त चिंताओं के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''मुझे खुशी है कि 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। हम सभी को अपने बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता है। यह बड़ी राहत की बात है। ''

इससे पहले, केजरीवाल ने कहा था कि कोविड-19 हालात के मद्देनजर परीक्षाएं रद्द की जानी चाहिये और छात्रों के पिछले प्रदर्शन के आधार पर उनका मूल्यांकन किया जाना चाहिये।

मौजूदा हालात में परीक्षाएं कराने के खिलाफ रहे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, ''मुझे खुशी है कि देशके 1.5 करोड़ बच्चों की 12वीं की अंतहीन होती क्लास आखिरकार अब खत्म होगी।''

सीबीएसई ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के चलते 14 अप्रैल को 10वीं की परीक्षाएं रद्द और 12वीं के इम्तिहान स्थगित करने की घोषणा की थी।

शिक्षा मंत्रालय ने इस मामले में हुई उच्च स्तरीय बैठक में जिन प्रस्तावों पर चर्चा हुई थी, उन पर हाल ही में राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से विस्तृत सुझाव मांगे थे।

सरकार ने परीक्षाएं रद्द करने की मांग वाली दाखिल याचिका पर सुनवाई कर रहे उच्चतम न्यायालय को बताया था कि वह तीन जून तक इस मामले पर अंतिम निर्णय लेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो