लाइव न्यूज़ :

बोर्ड परीक्षाएं रद्द करना नीतिगत मामला; क्या अदालत हस्तक्षेप कर सकती है? उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: June 3, 2021 15:45 IST

Open in App

मुंबई, तीन जून बंबई उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण पूरे देश में 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं रद्द की जा रही हैं। इसके साथ ही अदालत ने सवाल किया कि क्या अदालत ऐसे नीतिगत मामलों में हस्तक्षेप कर सकती है।

अदालत ने सवाल किया कि ऐसे समय में जब कोरोना वायरस के कारण लोगों के एकत्र होने से बचा जा रहा है, क्या परीक्षाएं देने के लिए बच्चों को एक जगह एकत्र करना उचित है।

मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति जीएस कुलकर्णी की पीठ ने पुणे के प्रोफेसर धनंजय कुलकर्णी से सवाल किया कि परीक्षाएं रद्द किए जाने के फैसले में क्या मनमानी है। कुलकर्णी ने कोविड मामलों में वृद्धि के कारण इस साल एसएससी (कक्षा 10) बोर्ड परीक्षा रद्द करने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले को चुनौती देते हुए याचिका दायर की है।

मुख्य न्यायाधीश दत्ता ने कहा, ‘‘ आप क्यों कहते हैं कि ये परीक्षाएं होनी चाहिए? कल अगर छात्र (कोविड से) प्रभावित होते हैं तो इसकी कौन जिम्मेदारी लेगा? क्या आप (याचिकाकर्ता) जिम्मेदारी लेने के इच्छुक हैं?"

अदालत ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं पूरे देश में रद्द की जा रही हैं और विशेषज्ञों के निकाय निर्णय ले रहे हैं।

पीठ ने कहा, ‘‘यह नीति का मामला है जिसमें कार्यपालिका ने फैसला किया है। यह आपको (याचिकाकर्ता) या कभी-कभी हमें भी मूर्खतापूर्ण लग सकता है, लेकिन यह हमारे हस्तक्षेप के लिए कोई आधार नहीं है।’’

अदालत ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के मौलिक अधिकार का उल्लंघन होता है या फैसला मनमाना है तो हम हस्तक्षेप कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब