लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने की केवल गुहार लगा सकते हैं: जगन मोहन रेड्डी

By भाषा | Updated: June 18, 2021 20:37 IST

Open in App

अमरावती, 18 जून आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि सत्तारूढ़ वाई एस आर कांग्रेस राज्य को विशेष दर्जा दिलाने के लिये केन्द्र को राजी करने में असमर्थ है क्योंकि लोकसभा में भाजपा नीत राजग सरकार के पास बहुमत है।

जगन ने कहा, ''...उसके पास लोकसभा में पूर्ण बहुमत है। लिहाजा हम असहाय स्थिति में हैं, जहां हम विशेष दर्जे के लिये बार-बार गुहार लगाने के अलावा कुछ नहीं कर सकते।''

हालांकि उन्होंने आशा जतायी की भगवान ने चाहा तो यह स्थिति एक दिन बदल जाएगी।

उन्होंने कहा, ''भगवान के आशीर्वाद से, मुझे आशा है कि जल्द ही या बाद में (कुछ) अच्छा होगा।''

जगन ने रोजगार भर्ती कैलेंडर जारी करते हुए ये टिप्पणियां कीं। उन्होंने मौजूदा हालात के लिये पिछली चंद्रबाबू नायडू सरकार को जिम्मेदार बताया।

जगन ने कहा, ''उन्होंने विशेष पैकेज और वोटों के लिये विशेष दर्जे को गिरवी रख दिया। उनके दो सांसदों ने केन्द्रीय मंत्री के पद का आनंद लिया और विशेष दर्जे के साथ समझौता किया गया। इसके परिणामस्वरूप, अब हम जब भी नयी दिल्ली जाते हैं तो विशेष दर्जे के लिये गुहार लगानी पड़ती है। गुहार लगाने के अलावा हम कुछ नहीं कर सकते।''

वाईएसआर कांग्रेस के लोकसभा में 22 सांसद होने के बावजूद आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा दिलाने में नाकामी को लेकर विपक्षी दलों द्वारा आलोचना किये जाने के बाद उनका यह बयान आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग