लाइव न्यूज़ :

क्या एनजीओ मंजूरी लंबित रहने के दौरान विदेशी अंशदान ले सकते हैं : उच्च न्यायालय ने केंद्र से पूछा

By भाषा | Updated: May 13, 2021 21:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र से पूछा कि क्या गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) मंजूरी लंबित रहने के दौरान विदेशी अंशदान प्राप्त कर सकते हैं क्योंकि इनमें से कई समाज को सेवा प्रदान करते हैं जिसकी महामारी के दौरान काफी जरूरत है और धन के बिना वे आगे आने में समर्थ नहीं हो सकते।

न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने यह सवाल दो गैर सरकारी संगठनों की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए पूछा जिन्हें आवेदन के बावजूद केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिली है।

विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के संशोधित प्रावधानों के तहत विशेषकर भारतीय स्टेट बैंक में ही खाता खोलना होता है, जबकि इससे पहले खाता किसी भी अनुसूचित बैंक में खोला जा सकता था।

संशोधन के अनुसार इस तरह का खाता खोलने की अंतिम तिथि एक अप्रैल 2021 थी।

अदालत ने केंद्र से खाता खोलने की समयसीमा बढ़ाने पर विचार करने को भी कहा क्योंकि महामारी की दूसरी लहर और अन्य कठिनाइयों की वजह से कई एनजीओ भारतीय स्टेट बैंक में अपना एफसीआरए खाता नहीं खोल पाए।

इसने कहा कि महामारी के इस समय में गैर सरकारी संगठनों को धन की आवश्यकता है और यदि धन किसी विदेशी स्रोत से आ रहा है तो उसे रोका नहीं जाना चाहिए क्योंकि अभी लोगों को काफी मदद की आवश्यकता है।

अदालत ने कहा कि कई गैर सरकारी संगठन समाज को सेवा प्रदान करते हैं जिसकी महामारी के दौरान काफी जरूरत है और धन के बिना वे आगे आने में समर्थ नहीं हो सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल