लाइव न्यूज़ :

क्या केरल पुलिस मावुनकल के खिलाफ शिकायतों की ठीक से जांच कर सकती है: अदालत ने पुलिस प्रमुख से पूछा

By भाषा | Updated: October 5, 2021 17:22 IST

Open in App

कोच्चि, पांच अक्टूबर केरल उच्च न्यायालय ने राज्य पुलिस प्रमुख से प्रश्न किया कि राज्य में विभिन्न पदों पर आसीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ ‘‘अनेक गंभीर आरोप’’ लगे हैं, ऐसे में क्या उन्हें विश्वास है कि उनके मातहत पुलिसकर्मी पुरानी वस्तुओं (एंटीक)की खरीद-बिक्री करने वाले कारोबारी मॉनसन मावुनकल के खिलाफ शिकायतों की ठीक ढंग से जांच कर पाएंगे।

न्यायमूर्ति डी रामचंद्रन ने राज्य के पुलिस प्रमुख से यह भी प्रश्न किया कि मावुनकल के पास हाथी दांत समेत कई बहुमूल्य वस्तुएं पाए जाने के बाद भी उसे हिरासत में लेने के बजाए उसे पुलिस सुरक्षा कैसे मुहैया कराई गई।

अदालत ने कहा,‘‘ राज्य पुलिस प्रमुख को इस अदालत को यह बताना पड़ेगा कि जब विभिन्न पदों पर आसीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं, ऐसे में क्या केरल में (मावुनकल के खिलाफ) एजेंसी ठीक ढंग से जांच कर पाएगी। राज्य पुलिस प्रमुख को यह भी बताना होगा कि उसके खिलाफ कोई संदेह क्यों नहीं हुआ।’’

अदालत एंटीक डीलर के पूर्व चालक सह मेकैनिक की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें कहा गया था कि मावुनकल के खिलाफ धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस के सामने कुछ खुलासे करने के बाद उसके पूर्व नियोक्ता और उनके करीबी कुछ पुलिस अधिकारियों ने उसे कथित तौर पर प्रताड़ित किया था।

अधिवक्ता फिलिप टी वर्गीज और थॉमस टी वर्गीज के माध्यम से चालक अजित ईवी की याचिका में यह भी कहा गया कि मावुनकल ने उसे आपराधिक मामले में फंसाने की धमकी भी दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल