लाइव न्यूज़ :

नाजायज माता-पिता हो सकते हैं लेकिन बच्चे नहीं : कर्नाटक उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: July 15, 2021 19:24 IST

Open in App

बेंगुलुरु, 15 जुलाई कर्नाटक उच्च न्यायालय ने कहा कि माता-पिता नाजायज हो सकते हैं लेकिन बच्चे नाजायज नहीं होते क्योंकि बच्चे के जन्म में उसकी अपनी कोई भूमिका नहीं होती।

न्यायमूर्ति बीवी नागरत्न और न्यायमूर्ति एच संजीव कुमार की खंडपीठ ने यह टिप्पणी हाल में एकल पीठ के फैसले को रद्द करने के दौरान की जिसने के संतोष की उस याचिका को खारिज कर दिया था। संतोष ने सरकारी बेंगलुरु इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी (बीईएससीओएम) में पिता की मौत के बाद अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने का निर्देश देने का अनुरोध अदालत से किया था।

संतोष ने वर्ष 2014 में लाइनमैन ग्रेड-2 के पद पर तैनात पिता की मौत के बाद अनुकंपा के आधार पर नौकरी का आवेदन किया था। हालांकि, याचिकाकर्ता का जन्म मृतक की दूसरी पत्नी से हुआ था, जिससे उसने पहली पत्नी के रहते शादी की थी। बीईएससीओएम ने अपनी नीति का हवाला देते हुए संतोष के आवेदन को अस्वीकार कर दिया था।

कंपनी के फैसले के खिलाफ याचिकाकर्ता ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की जिसे एकल पीठ ने रद्द कर दिया।

दो न्यायाधीशों की पीठ ने एकल पीठ के फैसले को रद्द करते हुए रेखांकित, ‘ हम कहना चाहते हैं कि इस दुनिया में कोई भी बच्चा मां और पिता के बिना पैदा नहीं होता। बच्चे का उसके जन्म में कोई भूमिका नहीं होती। इसलिए कानून को यह तथ्य स्वीकार करना चाहिए कि माता-पिता नाजायज हो सकते हैं लेकिन बच्चा नाजायज नहीं हो सकता।’’

पीठ ने रेखांकित किया कि यह संसद पर है कि वह कानून - बच्चों की वैधता- में एकरूपता लाए और उन तरीकों पर विचार करे जिससे वैध शादी से बाहर पैदा होने वाले बच्चों को भी सुरक्षा दी जा सके।

इसके साथ ही अदालत ने बिजली विभाग द्वारा 23 सितंबर 2011 को जारी परिपत्र के उस प्रावधान को भी रद्द कर दिया जिसके तहत शादी से बाहर पैदा हुए बच्चे अनुकंपा नियुक्ति के लिए योग्य नहीं थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे