लाइव न्यूज़ :

समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ गठबंधन कर सकते हैं : गोवा भाजपा प्रमुख

By भाषा | Updated: October 16, 2021 21:36 IST

Open in App

पणजी, 16 अक्टूबर गोवा भाजपा के प्रमुख सदानंद शेट तानावडे ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ गठबंधन कर सकती है।

उन्होंने कहा कि राज्य में नए राजनीतिक दलों के प्रवेश के बारे में केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह के हाल के दौरे में चर्चा हुई थी।

यह पूछने पर कि क्या भाजपा महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के साथ गठबंधन करेगी तो उन्होंने कहा, ‘‘एमजीपी सहित समान विचारधारा वाली सभी पार्टियों के लिए दरवाजे खुले हैं, जो गोवा के कल्याण के बारे में सोचते हैं।’’

बहरहाल, उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिक स्थिति में भाजपा 2022 के चुनावों में 40 सदस्यीय विधानसभा में खुद बहुमत हासिल कर लेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू