लाइव न्यूज़ :

आप आशा कर सकते हैं, जल्द कर्नाटक में भाजपा सरकार बनने की संभावना: मुरलीधर राव

By भाषा | Updated: July 17, 2019 15:56 IST

उन्होंने कहा कि भाजपा आश्वस्त है कि मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-जद (एस) सरकार बृहस्पतिवार को विधानसभा में विश्वासमत खो देगी। क्या कर्नाटक में अगले सप्ताह भाजपा सरकार बनने की संभावना है, यह पूछे जाने पर राव ने कहा, ‘‘आप आशा कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देराव ने कहा कि गठबंधन सरकार ‘‘स्पष्ट तौर पर अल्पमत’’ में है और इसे जाना चाहिए।15 बागी विधायकों को विधानसभा सत्र के दौरान सदन की विश्वासमत संबंधी कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिये बाध्य नहीं किया जा सकता।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पी मुरलीधर राव ने बुधवार को दावा किया कि अगले सप्ताह कर्नाटक में भाजपा सरकार बनने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा आश्वस्त है कि मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-जद (एस) सरकार बृहस्पतिवार को विधानसभा में विश्वासमत खो देगी। क्या कर्नाटक में अगले सप्ताह भाजपा सरकार बनने की संभावना है, यह पूछे जाने पर राव ने कहा, ‘‘आप आशा कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटेंगे।’’

राव ने कहा कि गठबंधन सरकार ‘‘स्पष्ट तौर पर अल्पमत’’ में है और इसे जाना चाहिए। उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस-जद(एस) के 15 बागी विधायकों को विधानसभा सत्र के दौरान सदन की विश्वासमत संबंधी कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिये बाध्य नहीं किया जा सकता और उन्हें इसमें शामिल होने या अलग रहने का विकल्प दिया जाना चाहिए।

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस की पीठ ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार इन 15 विधायकों के इस्तीफों पर उस समयसीमा के भीतर निर्णय लेंगे जिसे वह उचित समझते हों। उच्चतम न्यायालय के निर्देश का स्वागत करते हुए राव ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष मनमाना कदम नहीं उठा सकते और उन्हें तर्कसंगत न्याय सीमा के भीतर फैसला करना चाहिए। 

टॅग्स :कर्नाटक सियासी संकटभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जनता दल (सेकुलर)कांग्रेससिद्धारमैयाएचडी कुमारस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह