लाइव न्यूज़ :

"क्या भाजपा कह सकती है कि उसने विधायकों को नहीं खरीदा है?", डीएमके ने अरविंद केजरीवाल के लगाये आरोपों को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 4, 2024 09:23 IST

डीएमके ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा भाजपा पर लगाये गये कथिततौर पर विधायकों की 'खरीद-फरोख्त' के आरोपों को सही मानते हुए भगवा पार्टी पर जबरदस्त हमला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देडीएमके ने केजरीवाल द्वारा भाजपा पर लगाये विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप का समर्थन कियाडीएमके ने कहा कि महाराष्ट्र, एमपी, कर्नाटक और तमिलनाडु सहित कई राज्यों में भाजपा ने ऐसा किया हैडीएमके नेता एलंगोवन ने भाजपा को "देश की नंबर एक भ्रष्ट पार्टी" बताया

चेन्नई: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा कथिततौर पर 'भाजपा द्वारा विधायकों की खरीद-फरोख्त' के आरोपों के बाद बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच डीएमके नेता टीकेएस एलंगोवन ने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की ओर से उनके दावे को लेकर जारी की गई नोटिस पर बेहद तीखा तंज कसा है।

डीएमके नेता एलंगोवन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा लगये गये आरोपों का समर्थन करते हुए कहा कि भाजपा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु सहित विभिन्न राज्यों में ऐसी अलोकत्रांतिक गतिविधियों में लगी हुई है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार एलंगोवन ने कहा, "भाजपा ऐसा कर रही है। कई राज्यों में उन्होंने विधायक खरीदे हैं। क्या भाजपा ये खुद कह सकती हैं कि उन्होंने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश या कर्नाटक में विधायक नहीं खरीदे हैं?"

भाजपा को आरोपों के कटघरे में खड़ा करके हुए डीएमके नेता एलंगोवन ने कहा, "अखिर कोई विधायक कुछ दिनों या महीनों में अपनी निष्ठा कैसे और क्यों बदलेगा? यह खेल यहां तमिलनाडु में भी हो रहा है।"

एलंगोवन ने भाजपा की आलोचना करते हुए उसे "देश की नंबर एक भ्रष्ट पार्टी" करार दिया और कहा कि इसके उलट भाजपा अन्य दलों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाती है।

उन्होंने कहा, ''भाजपा इस देश की नंबर एक भ्रष्ट पार्टी हैं लेकिन वे खुद की बजाय दूसरे पर किचड़ उछालते हैं ओर दूसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर उसे बदनाम करने की कोशिश करते हैं।''

डीएमके नेता इलांगोवन ने विपक्षी गठबंधन इंडिया के बारे में कहा, "हम किसी को खोना नहीं चाहते, वैचारिक रूप से हम सभी दल एक साथ हैं। हम केंद्र की सत्ता से बीजेपी को हटाना चाहते हैं, इसलिए अगर हमारे बीच छोटी-छोटी चीजें होती भी हैं, तो उसे सुलझा लिया जाएगा।"

मालूम हो कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बीते शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भाजपा के खिलाफ "आप विधायकों को खरीदने की कोशिश करने" के आम आदमी पार्टी के आरोप के संबंध में नोटिस जारी किया और उनसे तीन दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है।

वहीं आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में विपक्षी दल की भूमिका निभा रही भाजपा पर आरोप लगाया है कि वो "ऑपरेशन लोटस 2.0" अभियान के जरिये दिल्ली की चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है।

टॅग्स :BJPडीएमकेdmkदिल्ली पुलिसdelhi policeCrime Branch
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया