लाइव न्यूज़ :

मप्र में 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार थमा, भाजपा-कांगेस के बीच मुख्य मुकाबला

By भाषा | Updated: October 27, 2021 20:29 IST

Open in App

भोपाल, 27 अक्टूबर मध्य प्रदेश में लोकसभा की एक एवं विधानसभा की तीन सीट पर 30 अक्टूबर को होने जा रहे उपचुनाव के लिए बुधवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम गया।

इन चारों सीटों पर कुल 55 प्रत्याशी मैदान में हैं और मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के बीच है।

इन चार सीटों में से खंडवा लोकसभा सीट सहित दो सीटों पर भाजपा का कब्जा था, जबकि बाकी दो सीट कांग्रेस के पास थीं।

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि खंडवा लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीट- अलीराजपुर जिले की जोबट (एसटी), सतना जिले की रैगांव (एससी) और निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर सीट के लिए 30 अक्टूबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।

उन्होंने कहा कि इन चारों सीटों पर कुल 26,50,004 मतदाता हैं, जो 3,944 मतदान केन्द्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें से 865 मतदान केन्द्र संवेदनशील हैं।

अधिकारियों ने कहा कि 874 केन्द्रों पर वेबकॉस्टिंग और 361 मतदान केन्द्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि खंडवा और रैगांव में 15 से अधिक उम्मीदवार होने के कारण वहां पर प्रत्येक मतदान केन्द्र पर दो-दो बैलट यूनिट का उपयोग हो रहा है। दो नवंबर को मतों की गिनती होगी।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रदेश की सत्तारूढ़ भाजपा एवं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के आला नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी के लिए वोट मांगने के लिए आज और अधिक तूफानी चुनाव प्रचार किया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती एवं मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित अन्य पार्टी नेताओं ने कांग्रेस के उम्मीदवारों को जिताने की लोगों से अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह