लाइव न्यूज़ :

मप्र में 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार थमा, भाजपा-कांगेस के बीच मुख्य मुकाबला

By भाषा | Updated: October 27, 2021 21:31 IST

Open in App

(दूसरे पैरा में सुधार के साथ)

भोपाल, 27 अक्टूबर मध्य प्रदेश में लोकसभा की एक एवं विधानसभा की तीन सीट पर 30 अक्टूबर को होने जा रहे उपचुनाव के लिए बुधवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम गया।

इन चारों सीटों पर कुल 48 प्रत्याशी मैदान में हैं और मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा तथा विपक्षी कांग्रेस के बीच है।

इन चार सीटों में से खंडवा लोकसभा सीट सहित दो सीटों पर भाजपा का कब्जा था, जबकि बाकी दो सीट कांग्रेस के पास थीं।

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि खंडवा लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीट- अलीराजपुर जिले की जोबट (एसटी), सतना जिले की रैगांव (एससी) और निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर सीट के लिए 30 अक्टूबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।

उन्होंने कहा कि इन चारों सीटों पर कुल 26,50,004 मतदाता हैं, जो 3,944 मतदान केन्द्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें से 865 मतदान केन्द्र संवेदनशील हैं।

अधिकारियों ने कहा कि 874 केन्द्रों पर वेबकॉस्टिंग और 361 मतदान केन्द्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि खंडवा और रैगांव में 15 से अधिक उम्मीदवार होने के कारण वहां पर प्रत्येक मतदान केन्द्र पर दो-दो बैलट यूनिट का उपयोग हो रहा है। दो नवंबर को मतों की गिनती होगी।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रदेश की सत्तारूढ़ भाजपा एवं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के आला नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी के लिए वोट मांगने के लिए आज और अधिक तूफानी चुनाव प्रचार किया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती एवं मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे।

वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित अन्य पार्टी नेताओं ने कांग्रेस के उम्मीदवारों को जिताने की लोगों से अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान