लाइव न्यूज़ :

हिमाचल उपचुनाव के लिये प्रचार थमा, 30 अक्टूबर को मतदान

By भाषा | Updated: October 27, 2021 20:14 IST

Open in App

शिमला, 27 अक्टूबर हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार अभियान बुधवार शाम को समाप्त हो गया।

तीन विधानसभा सीटों अर्की, फतेहपुर और जुब्बल-कोटखाई के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम 6 बजे समाप्त हो गया। 30 अक्टूबर को मतदाता 18 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जुब्बल-कोटखाई से भाजपा उम्मीदवार नीलम सरायक के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया।

उधर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मंत्री व सीडब्ल्यूसी सदस्य राजीव शुक्ला ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अर्की से कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी के पक्ष में रैली की।

मंडी लोकसभा उपचुनाव के लिए राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी की अंबिका श्याम, हिमाचल जनक्रांति पार्टी के मुंशी राम ठाकुर और निर्दलीय उम्मीदवारों अनिल कुमार तथा सुभाष मोहन स्नेही समेत कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं।

तीन विधानसभा सीटों अर्की, फतेहपुर और जुब्बल-कोटखाई पर 12 अन्य उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

मंडी लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटों पर मौजूदा जनप्रतिनिधियों के निधन के बाद उपचुनाव कराये जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए