लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में नगर निगम के पांच वार्डों के लिए प्रचार समाप्त हुआ, मतदान रविवार को

By भाषा | Updated: February 26, 2021 21:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 फरवरी दिल्ली में पांच नगर निगम वार्डों के उप-चुनावों के लिए प्रचार शुक्रवार को समाप्त हो गया। मुख्य प्रतिद्वंद्वियों आप, भाजपा और कांग्रेस ने रविवार को होने वाले उपचुनावों में अपनी अपनी जीत का दावा किया है।

निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार नगरपालिका उपचुनावों के लिए मतदान सुबह 7.30 से शाम 5.30 बजे तक पांच वार्डों में होगा। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि परिणाम 3 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के चौहान बांगर वार्ड, रोहिणी सी और शालीमार बाग वार्ड तथा पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के कल्याणपुरी और त्रिलोकपुरी वार्ड के लिए उपचुनाव होना है।

उपचुनावों को 2022 की शुरुआत में तीनों नगर निगमों के 272 वार्डों के लिए होने वाले निकाय चुनावों से पहले सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है।

आप ने इस चुनाव में जीत का दावा किया है। आप के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीलमपुर में एक रोड शो के दौरान कहा था कि उनकी पार्टी ही भाजपा को चुनौती दे सकती है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव, भाजपा दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता, सांसद मनोज तिवारी और गौतम गंभीर सहित भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को रोडशो में भाग लिया।

आप और भाजपा चुनाव प्रचार के दौरान भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों पर एक दूसरे पर हमला करती रहीं।

आप के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि तीनों नगर निगमों पर राज कर रही भाजपा ने शहर को कचरे के ढेर में बदल दिया है।

त्रिलोकपुरी में एक रोड शो में, भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव ने कहा, ‘‘केजरीवाल सरकार विज्ञापनों और झूठे वादों पर चल रही है। उपचुनावों में आप उम्मीदवारों की हार निश्चित है।’’ वहीं उनके साथ रहे उत्तर पूर्व दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि ईडीएमसी में वे सभी तीन वार्ड जहां आप के पार्षद जीते थे, वे कचरे के ढेर में थे।

कल्याणपुरी में एक पदयात्रा में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दावा किया कि पार्टी सभी पांच वार्डों में जीत हासिल करेगी।

कांग्रेस नेताओं ने एक संवाददाता सम्मेलन में दिल्लीवासियों से अपील की कि वे रविवार को होने वाले उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवारों को वोट दें।

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने दावा किया कि जनसभाओं, रोडशो और 'पदयात्राओं' में कांग्रेस के उम्मीदवारों को भारी समर्थन मिल रहा है जिससे स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि हवा किस ओर बह रही है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्लीवासी महसूस कर रहे हैं कि भाजपा और आप द्वारा विश्वासघात किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह