लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार थमा, सोमवार को होगा मतदान

By भाषा | Updated: October 19, 2019 23:36 IST

जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है उनमें गंगोह, रामपुर, इगलास :सुरक्षित:, लखनऊ कैण्ट, गोविन्दनगर, मानिकपुर, प्रतापगढ, जैदपुर :सु:, जलालपुर, बलहा :एससी: और घोसी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसबसे अधिक 13 प्रत्याशी लखनऊ कैण्ट और जलालपुर सीटों पर हैं।यूपी की सीटों पर कुल 110 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों समेत देश के कई राज्यों में 21 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार शनिवार की शाम को समाप्त हो गया। लखनऊ से प्राप्त खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार शाम छह बजे समाप्त हो गया। आखिरी दिन सभी सीटों पर प्रत्याशियों ने रोड शो और रैलियां कर जनता से अपने पक्ष में मतदान की अपील की। सोमवार को इन सीटों पर मतदान होगा।

जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है उनमें गंगोह, रामपुर, इगलास :सुरक्षित:, लखनऊ कैण्ट, गोविन्दनगर, मानिकपुर, प्रतापगढ, जैदपुर :सु:, जलालपुर, बलहा :एससी: और घोसी शामिल हैं। उपचुनाव में चतुष्कोणीय मुकाबले की संभावना है क्योंकि भाजपा, बसपा, सपा और कांग्रेस ने सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इन सीटों पर कुल 110 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सबसे अधिक 13 प्रत्याशी लखनऊ कैण्ट और जलालपुर सीटों पर हैं।

घोसी में 12 उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि गंगोह, प्रतापगढ़ और बलहा में ग्यारह-ग्यारह प्रत्याशी हैं। गोविन्दनगर और मानिकपुर में नौ-नौ, रामपुर, इगलास और जैदपुर में सात-सात प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। अहमदाबाद से प्राप्त खबर के अनुसार गुजरात की छह विधानसभा सीटों पर मतदान 21 अक्टूबर को होगा और परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित किये जायेगे। भाजपा शासित इस राज्य में अमराईवाड़ी, खेरालू, थराद, लुणावाडा, बयाड और राधनपुर सीटों पर उपचुनाव होगा।

मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और राज्य भाजपा अध्यक्ष जीतू वघानी, भगवा पार्टी के प्रमुख प्रचारकों तथा राज्य के कई मंत्रियों ने प्रचार में भाग लिया। मध्य प्रदेश के झाबुआ सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस एवं मुख्य विपक्षी दल भाजपा के शीर्ष नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी के पक्ष में वोट मांगने के लिए आखिरी दिन धुआंधार चुनाव प्रचार किया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं उनके मंत्रिमंडल के कई सहयोगियों ने इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया (68) के लिए वोट मांगे, जबकि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं अन्य पार्टी नेताओं ने इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार भानू भूरिया(36) को जिताने की अपील की।

छत्तीसगढ़ में चित्रकूट विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होगा। एक निर्वाचन अधिकारी ने कहा, ‘‘ प्रचार अभियान शाम पांच बजे समाप्त हो गया।’’ नक्सल प्रभावित चित्रकूट (अनुसूचित जनजाति आरक्षित सीट) के कांग्रेस विधायक दीपक बैज के बस्तर लोकसभा सीट से निर्वाचित होने के कारण यह उपचुनाव कराया जा रहा है। राजस्थान की दो विधानसभा सीटों पर सोमवार को होने वाले उपचुनाव के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि मंडावा (झुन्झुनूं) एवं खींवसर (नागौर) निर्वाचन क्षेत्रों में विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में 21 अक्टूबर को सुबह सात बजे से मतदान प्रारम्भ होकर शाम छह बजे तक चलेगा। पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कुल 33 उम्मीदवार मैदान में है। जिन सीटों पर सोमवार को मतदान होगा उनमें फगवाड़ा, जलालाबाद, मुकेरियां और दाखा शामिल हैं।

ओडिशा के बारगढ़ जिले में बीजेपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार शनिवार की शाम थम गया। इस सीट पर उपचुनाव कराया जाना इसलिए आवश्यक था क्योंकि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था। पटनायक ने विधानसभा चुनाव में दो सीटों- गंजम जिले की हिंजिली सीट और बारगढ़ जिले की बीजेपुर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। अरूणाचल प्रदेश की खोंसा पश्चिम विधानसभा सीट पर प्रचार शनिवार शाम को थम गया। चुनाव मैदान में केवल दो निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में है। चुनाव परिणामों की घोषणा बृहस्पतिवार को की जायेगी।

तमिलनाडु की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को अन्नाद्रमुक और द्रमुक ने मतदाताओं को लुभाने के लिए अपनी ओर से भरसक प्रयास किये। राज्य की दो विधानसभा सीटों विक्रवंदी और नानगुनेरी पर सोमवार को मतदान होगा। असम में चार विधानसभा सीटों -- रंगपारा, सोनारी, रतबारी और जनिया पर उपचुनाव होना है। इन सीटों पर 20 उम्मीदवार मैदान में है। सिक्किम की तीन विधानसभा सीटों पोकलोक कामरंग , गंगटोक और मरताम-रुमटेक पर मतदान होगा। प्रत्येक सीट पर छह उम्मीदवार मैदान में हैं।

केरल की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इन सीटों पर सत्तारूढ़ माकपा के नेतृत्व वाले एलडीएफ, मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ और भाजपा-राजग ने मतदाताओं को लुभाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। राज्य की जिन सीटों पर उपचुनाव होगा उनमें तिरुवनंतपुरम, अरूर (अलप्पुझा), कोन्नी (पथनामथिट्टा), एर्नाकुलम और मंजेश्वरम (कासरगोड) शामिल हैं। तेलंगाना की हुजूरनगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में सत्तारूढ़ टीआरएस और विपक्षी कांग्रेस, भाजपा और तेदेपा के बीच मुकाबला है।

पुडुचेरी के कामराजनगर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सभी प्रबंध कर लिये गये है। केन्द्र शासित प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी शूरबीर सिंह ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि सोमवार को मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। हिमाचल प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर सोमवार को होने वाला उपचुनाव मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के लिए एक परीक्षा होगा क्योंकि भाजपा इन सीटों को अपने पास बरकरार रखना चाहेगी।

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव कराया जाना इसलिए आवश्यक हो गया था कि भाजपा के मौजूदा विधायक सुरेश कश्यप और किशन कपूर इस साल मई में हुए चुनाव में लोकसभा के लिए निर्वाचित हो गये थे।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९उत्तर प्रदेशराजस्‍थान चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं