लाइव न्यूज़ :

राजस्थान की तीन विधानसभाओं में उपचुनाव के लिए प्रचार थमा

By भाषा | Updated: April 15, 2021 21:48 IST

Open in App

जयपुर 15 अप्रैल राजस्थान की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रचार बृहस्पतिवार शाम थम गया। इन सीटों पर 17 अप्रैल को मतदान होना है।

निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि उपचुनाव के लिए प्रचार बृहस्पतिवार शाम छह बजे थम गया। भीलवाड़ा जिले की सहाड़ा, राजसमंद जिले की राजसमंद और चूरू जिले की सुजानगढ़ विधानसभा सीटों के लिए 17 अप्रैल को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा।

राज्य की जिन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है उनमें से सुजानगढ़ सीट कांग्रेस विधायक मास्टर भंवरलाल मेघवाल, सहाड़ा सीट कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी व राजसमंद सीट भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी के निधन से खाली हुई है।

भाजपा ने सुजानगढ़ में खेमाराम मेघवाल, सहाड़ा में रतनलाल जाट व राजसमंद में दीप्ति माहेश्वरी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने सुजानगढ़ सीट पर मनोज कुमार मेघवाल, सहाड़ा सीट पर गायत्री देवी व राजसमंद सीट पर तनसुख बोहरा को टिकट दी है।

तीनों सीटों पर कुल मिलाकर 27 प्रत्याशी हैं जहां कुल 743802 मतदाता हैं। सभी सीटों के लिए 17 अप्रैल को मतदान होगा जबकि मतगणना दो मई को करवाई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो