लाइव न्यूज़ :

बिहार में लोकसभा की एक, विधानसभा की पांच सीटों के उपचुनाव के लिए प्रचार थमा, 21 को मतदान

By भाषा | Updated: October 20, 2019 05:09 IST

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इन सभी सीटों पर कुल 51 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें 6 महिलाएं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकिशनगंज विधानसभा सीट पर चुनावी मैदान में 8 उम्मीदवार डटे हुए हैं जिनमें दो महिला और 4 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं ।कुल मतदाताओं की संख्या 3227282 है जिनमें 1526867 महिला मतदाता, 4113 सर्विस इलेक्टर्स और 82 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं ।

बिहार में लोकसभा की एक सीट समस्तीपुर और विधानसभा की पांच सीट किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा, नाथनगर और बेलहर के उपचुनाव के लिए प्रचार शनिवार को थम गया। यहां 21 अक्टूबर को मतदान होना है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इन सभी सीटों पर कुल 51 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें 6 महिलाएं हैं।

समस्तीपुर लोकसभा सीट जो कि लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान का हाल में निधन के कारण खाली हो गयी थी तथा किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा, नाथनगर और बेलहर विधानसभा सीट यहां के विधायकों के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने पर रिक्त हुई थीं। समस्तीपुर लोकसभा सीट पर चुनावी मैदान में 8 उम्मीदवार हैं जिनमें दो महिला और 3 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं।

इस सीट पर सीधा मुकाबला लोजपा उम्मीदवार और दिवंगत पूर्व सांसद रामचंद्र पासवान के पुत्र प्रिंस राज और कांग्रेस प्रत्याशी अशोक कुमार के बीच है। किशनगंज विधानसभा सीट पर चुनावी मैदान में 8 उम्मीदवार डटे हुए हैं जिनमें दो महिला और 4 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं । इस सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार सायदा बानो और भाजपा प्रत्याशी स्वीटी सिंह के बीच है।

सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट पर चुनावी मैदान में 6 उम्मीदवार डटे हुए हैं जिनमें एक निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं । इस सीट पर मुख्य मुकाबला जदयू उम्मीदवार अरूण यादव और राजद प्रत्याशी जफर आलम के बीच है। दरौंदा विधानसभा सीट पर चुनावी मैदान में 11 उम्मीदवार डटे हुए हैं जिनमें 7 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। इस सीट पर मुख्य मुकाबला जदयू उम्मीदवार अजय सिंह और राजद प्रत्याशी उमेश सिंह के बीच है।

नाथनगर विधानसभा सीट पर चुनावी मैदान में 14 उम्मीदवार डटे हुए हैं जिनमें दो महिला और 7 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं । इस सीट पर मुख्य मुकाबला जदयू उम्मीदवार लक्ष्मीकांत मंडल और राजद प्रत्याशी राबिया खातून के बीच है। बेलहर विधानसभा सीट पर चुनावी मैदान में 4 उम्मीदवार डटे हुए हैं जिनमें 2 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं । इस सीट पर मुख्य मुकाबला जदयू उम्मीदवार लालधारी यादव और राजद प्रत्याशी रामदेव यादव के बीच है।किशनगंज विधानसभा सीट कांग्रेस के विधायक रहे जावेद, सिमरी बख्तियारपुर सीट जदयू विधायक दिनेश चंद्र यादव, दरौंदा सीट जदयू विधायक कविता सिंह, नाथनगर जदयू विधायक अजय मंडल और बेलहर विधानसभा सीट जदयू विधायक गिरधारी यादव के सांसद बनने से खाली हुई थी। इन सभी सीटों के लिए मतदान करने वाले कुल मतदाताओं की संख्या 3227282 है जिनमें 1526867 महिला मतदाता, 4113 सर्विस इलेक्टर्स और 82 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं ।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९बिहारलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया