लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार समाप्त

By भाषा | Updated: December 4, 2019 06:03 IST

येदियुरप्पा ने मंगलवार को सभी 15 सीटों पर जीत का विश्वास जताते हुए कहा कि राज्य में स्थिर सरकार होगी और वह फरवरी में किसान समर्थक बजट पेश करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में पांच दिसंबर को 15 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार मंगलवार को थम गया। इस उपचुनाव से भाजपा सरकार का भविष्य तय होगा।

कर्नाटक में पांच दिसंबर को 15 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार मंगलवार को थम गया। इस उपचुनाव से भाजपा सरकार का भविष्य तय होगा। उपचुनाव में जीत के लिए राजनीतिक पार्टियों ने मतदाताओं को लुभाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।

एक ओर भाजपा जहां ‘स्थायित्व’ के नाम पर वोट मांग रही है वहीं कांग्रेस और जद(एस) ने उन अयोग्य विधायकों को पराजित करने की मांग की जिनकी वजह से उनकी गठबंधन की सरकार गिर गई थी। अब ये सदस्य सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार हैं। भाजपा के चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने संभाली वहीं कांग्रेस की चुनाव प्रचार की कमान सीएलपी नेता सिद्धरमैया ने संभाली। जद(एस) की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री एचडी

कुमारस्वामी ने चुनाव प्रचार किया वहीं उनके पिता एच डी देवगौड़ा ने कुछ विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार किया। भाजपा को अपनी सरकार बचाने के लिए कम से कम छह सीटें जीतनी होगी। पार्टी की जीत के लिए येदियुरप्पा ने सभी 15 विधानसभा क्षेत्रों में दो-दो बार चुनाव प्रचार किया,वहीं उनके मंत्रियों ने उन स्थानों में प्रचार किया जहां का उन्हें प्रभारी नियुक्त किया गया था।

येदियुरप्पा ने मंगलवार को सभी 15 सीटों पर जीत का विश्वास जताते हुए कहा कि राज्य में स्थिर सरकार होगी और वह फरवरी में किसान समर्थक बजट पेश करेंगे। जिन 15 सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें से 12 कांग्रेस के पास और तीन जद(एस) के पास थीं। विधायकों के विद्रोह से गठबंधन सरकार गिर गई थी।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए