लाइव न्यूज़ :

असम विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 47 सीटों पर चुनाव प्रचार समाप्त

By भाषा | Updated: March 25, 2021 20:54 IST

Open in App

गुवाहाटी, 25 मार्च असम में पहले चरण की 47 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार बृहस्पतिवार शाम को समाप्त हो गया। इन सीटों पर 27 मार्च को मतदान होगा।

शनिवार को होने वाले मतदान में मतदाता 264 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

राज्य में नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 को लागू किया जाना प्रमुख मुद्दा है। इसे लेकर राज्य में प्रदर्शन और हिंसा तक हुई, हालांकि प्रदेश भाजपा इस पर चुप है। यह मुद्दा न तो पार्टी के प्रचार के दौरान सुनाई दिया और न ही इसे पार्टी के घोषणापत्र में स्थान मिला।

हालांकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने टिप्पणी की है कि यह संसद का कार्य है और इस पर अमल किया जाएगा।

वहीं, कांग्रेस और अन्य दलों ने सत्ता में आने पर असम में इसे लागू नहीं किए जाने को लेकर इसके खिलाफ विधानसभा में विधेयक लाने का आश्वासन दिया है।

पहले चरण की 47 सीटों में से 39 पर भाजपा जबकि 10 पर इसका सहयोगी दल एजीपी मैदान में हैं। इनमें से दो पर उसका भगवा दल के साथ मित्रवत मुकाबला भी होगा। वहीं, कांग्रेस 43 सीटों पर जबकि उसके सहयोगी दल एआईयूडीएफ, राजद, आंचलिक गण मोर्चा (स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर)और सीपीआई-एमएल एक-एक सीट पर चुनाव मैदान में है। असम जातीय परिषद 41 सीटों पर जबकि रायजर दल 19 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। पहले चरण में 78 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं।

चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार पहले चरण में 23 महिला उम्मीदवार भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल