लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से निपटने की मुहिम, अग्रिम योद्धाओं पर कोलकाता में संग्रहालय बनाने की योजना

By भाषा | Updated: January 13, 2021 21:53 IST

Open in App

कोलकाता, 13 जनवरी कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में जान गंवाने वाले अग्रिम मोर्चे के कर्मियों की याद में और महामारी के दौरान लोगों की जिंदगी कैसे बदली, इस पर डॉक्टर कोलकाता में एक संग्रहालय बनाने का विचार कर रहे हैं।

पश्चिम बंगाल डॉक्टर्स फोरम (डब्ल्यूबीडीएफ) के पदाधिकारी डॉ. राजीव पांडे ने बुधवार को बताया कि संग्रहालय में पीपीई किट, मास्क, ग्लव्स और सैनिटाइजर के अलावा वायरस के खिलाफ लड़ाई में उपयोगी बने सभी सामानों को प्रदर्शित किया जाएगा।

डॉ पांडे ने कहा कि एक प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया है और अंतिम मंजूरी का इंतजार है। उन्होंने कहा, ‘‘सौ साल बाद इस तरह की महामारी आयी। हमारे दादा-दादी ने भी ऐसी चीजें नहीं देखी थी, जिसका सामना हम कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘संक्रमण के कारण राज्य में करीब 90 डॉक्टरों का साथ छूट गया। ये दौर भी बीत जाएगा। भविष्य की पीढ़ियों को इस बलिदान की याद दिलानी होगी। यही कारण है कि हम संग्रहालय बनाने पर विचार कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि वायरस के खिलाफ लड़ते हुए जान देने वाले लोगों की कहानी भी बतायी जाएगी। मरीजों को पहुंचाने में इस्तेमाल हुई एंबुलेंस भी प्रदर्शित की जाएगी। कोविड-19 से जान गंवाने वाले डॉक्टरों के लिए संग्रहालय में एक स्मारक होगा।

संग्रहालय का विचार देने वाले डॉ. अर्जुन दासगुप्ता ने कहा, ‘‘हम दस्तावेज तैयार करेंगे कि कैसे महामारी की शुरुआत हुई, कब टीका की शुरुआत हुई। महामारी के खिलाफ पूरी मानवता की लड़ाई को इसमें दिखाया जाएगा। दुनिया के अलग-अलग देशों ने इससे कैसे मुकाबला किया, यह भी बताया जाएगा।’’

पांडे ने कहा कि उपयुक्त जगह पर रियायती दर पर भूखंड उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार से अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि सरकार हमें भूखंड मुहैया कराए, बाकी हम इंतजाम कर लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे