लाइव न्यूज़ :

राव के जन्मदिन पर एक करोड़ पौधे लगाने का अभियान, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दीं शुभकामनाएं

By भाषा | Updated: February 17, 2021 20:48 IST

Open in App

हैदराबाद, 17 फरवरी उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई अन्य नेताओं ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही राज्य में एक करोड़ पौधे लगाने और रक्तदान शिविर जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं, इस अवसर पर दो लोगों ने येल्लम्मा देवी को ढाई किलाग्राम ‘‘सोने की साड़ी’’ चढ़ाई।

राव बुधवार को 68 साल के हो गए।

विभिन्न राज्यों से राव के समकक्षों ने भी उन्हें इस अवसर पर बधाई दी।

मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर गारू को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’

आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन और अन्य नेताओं ने राव को शुभकामनाएं देने के लिए फोन किया।

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई सौंदरराजन ने राव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके खुशहाल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्रियों-नितिन गडकरी और सदानंद गौड़ा ने भी राव को इस अवसर पर बधाई दी।

तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने भी राव को जन्मदिन की बधाई दी।

अभिनेता से नेता बने एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चिरंजीवी, उनके छोटे भाई एवं जन सेना पार्टी के संस्थापक पवन कल्याण तथा अभिनेता महेश बाबू और तेलुगू फिल्म जगत की कई अन्य हस्तियों ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने इस अवसर पर यहां पार्टी मुख्यालय तथा राज्य में अन्य स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

इस बीच, टीआरएस सांसद जे संतोष कुमार की आज के दिन एक करोड़ पौधे लगाने की अपील पर राज्य में एक बड़ा पौधारापेण अभियान चलाया गया।

तेलंगाना में विभिन्न स्थानों पर राज्य के मंत्रियों तथा टीआरएस के नेताओं ने पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि कुमार के आग्रह पर खुद राव ने ‘रुद्राक्ष’ का एक पौधा लगाया।

कुमार ने कहा कि खबरों से पता चला है कि टीआरएस और राव के समर्थकों ने राज्य में, देश में और विदेश में एक करोड़ से अधिक पौधे लगाए हैं।

सांसद कुमार पिछले कुछ साल से ‘ग्रीन इंडिया चैलेंज’ नाम से हरित अभियान चला रहे हैं।

इस बीच, दो लोगों ने इस अवसर पर यहां बलकमपेट स्थित येल्लम्मा देवी के मंदिर में ढाई किलोग्राम ‘‘सोने की साड़ी’’ चढ़ाई।

राज्य के पशुपालन मंत्री टी श्रीनिवास यादव ने मंदिर अधिकारियों को यह साड़ी भेंट की।

विज्ञप्ति में कहा गया कि राव ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देनेवाले सभी नेताओं और हस्तियों का धन्यवाद दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी