लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण तेज करने के लिए अभियान को उदार बनाया गया :हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: April 20, 2021 20:48 IST

Open in App

मुंबई, 20 अप्रैल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम को उदार बनाने से अभियान की रफ्तार बढ़ेगी और उत्पादकों को भी क्षमता बढ़ाने का प्रोत्साहन मिलेगा।

स्थानीय उद्योग संगठन आईएमसी द्वारा आयोजित एक समारोह में हषवर्धन ने स्वीकार किया कि यह तनावपूर्ण समय है और बदलते हालात के साथ सरकार की नीतियां आकार ले रही हैं।

उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की तेज रफ्तार के लिए सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों को श्रेय दिया।

मंत्री ने दावा किया कि भारत करीब 12 करोड़ टीका खुराक सबसे अधिक तेजी से देने वाला देश है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई एक बैठक में मंत्री ने कहा था कि कोविड-19 टीकों की खरीद, मूल्य और इन्हें लगाने में ढील देने का फैसला किया गया है जिसमें 18 साल से अधिक उम्र के सभी नागरिक एक मई से टीका लगवा सकेंगे।

हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘इससे हमारे टीकाकरण अभियान की रफ्तार और बढ़ेगी वहीं देश में उत्पादन बढ़ाने के लिए मौजूदा और नये निर्माताओं को प्रोत्साहन मिलेगा।’’

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस संकट ने हमें अंदर तक हिला दिया है लेकिन मिलकर चुनौती से निपटने के हमारे संकल्प को भी मजबूत किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज भारत में अनेक राज्यों में कोविड-19 की एक और लहर दिखाई दे रही है। इतना अधिक संक्रमण फैलाने वाले वायरस को रोकना अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य है क्योंकि हमारे जैसे देश में बड़े शहरों और कस्बों में बहुत अधिक जनसंख्या घनत्व है।’’

हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार 2020 की तुलना में बेहतर तरीके से तैयार है और संकट पर काबू पाने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है जिनमें संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए समय पर उपाय करना तथा टीकाकरण अभियान का विस्तार करना शामिल है।

उन्होंने एक ‘स्टेच्यू ऑफ इम्युनिटी’ बनाने के तथा प्रतिरक्षा क्षमता में अध्ययन के लिए केंद्र बनाने के सुझावों का स्वागत किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह