लाइव न्यूज़ :

किसानों की आमदनी दोगुनी करने की मुहिम छह जनवरी से : योगी

By भाषा | Updated: December 31, 2020 18:17 IST

Open in App

लखनऊ, 31 दिसम्बर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से किसान कल्याण तथा कृषकों की आमदनी दोगुनी करने का अभियान छह जनवरी 2021 से शुरू होगा।

राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री ने एक उच्च स्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य में विभिन्न गतिविधियों के जरिए किसान कल्याण और काश्तकारों की आमदनी दोगुनी करने की मुहिम आगामी छह जनवरी से शुरू होगी।

उन्होंने कहा कि इसके अन्तर्गत प्रदेश के प्रत्येक विकास खण्ड पर कृषि व किसान कल्याण पर केन्द्रित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में शासन द्वारा जारी विस्तृत दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रभावी कार्यवाही करते हुए किसानों को लाभान्वित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान कल्याण मिशन के तहत हर विकास खण्ड में गोष्ठी/प्रदर्शनी/मेले का आयोजन आगामी 06 जनवरी से प्रारम्भ करते हुए अगले तीन सप्ताह में किया जाना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सप्ताह बुधवार को जनपद के प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्रों से आच्छादित होने वाले विधानसभा क्षेत्रों में एक विकास खण्ड में इसका आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि यह क्रम तब तक चलता रहेगा, जब तक सारे विकास खण्ड आच्छादित नहीं हो जाते।

योगी ने कहा कि किसान कल्याण मिशन के तीन मुख्य भाग होंगे। उन्होंने कहा कि इसके अन्तर्गत कृषि एवं सहवर्ती सेक्टर की वृहद प्रदर्शनी आयोजित की जाए। उन्होंने कहा कि इस दौरान विभिन्न कृषि तकनीकों के प्रदर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos