लाइव न्यूज़ :

सुरंग में अभियान कुछ धीमा हुआ : मुख्यमंत्री रावत

By भाषा | Updated: February 9, 2021 13:46 IST

Open in App

देहरादून, नौ फरवरी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को कहा कि सुरंग में बचाव और राहत अभियान कुछ धीमा हुआ है और अब ड्रिल करके रस्सी के सहारे आगे पहुंचने के प्रयास हो रहे हैं।

आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर देहरादून लौटने के बाद मुख्यमंत्री रावत ने संवाददाताओं से कहा कि (सुरंग के)अंदर बहुत बहाव है जिस कारण सोमवार को अभियान में आई तेजी मंगलवार को कुछ धीमी हुई है।

हालांकि, उन्होंने कहा, ‘‘एक प्रयास और हो रहा है कि ड्रिल करके रस्सी के सहारे वहां तक पहुंचा जाए। देखें कहां तक सफलता मिलती है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि लापता लोगों को ढूंढने का अभियान युद्धस्तर पर जारी है और अब तक मिली जानकारी के अनुसार, 30 शव बरामद हो चुके हैं।

रावत ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री बांटी जा रही है और कहीं कोई कमी नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास पर्याप्त मात्रा में संसाधन मौजूद हैं। किसी तरह की कोई कमी नहीं है। अभी हमारे पास राहत सामग्री, औषधियां, चिकित्सक, मानवसंसाधन, विशेषज्ञ मौजूद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता